{"_id":"5de1834e8ebc3e54d97982d4","slug":"sugarcane-kharid-purchasing-centers-stop-weghing-due-to-waterloggging-mawana-news-mrt4562117174","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना खरीद क्रय केंद्रों पर जलभराव से तौल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना खरीद क्रय केंद्रों पर जलभराव से तौल बंद
विज्ञापन

बहसूमा। बारिश व ओलावृष्टि से टिकौला और मवाना शुगर मिल के गन्ना खरीद क्रय केंद्रों पर हुए जलभराव व कीचड़ की वजह से तौल बंद रही। टिकौला शुगर मिल ने मौके की नजाकत को भांपते हुए पांच दिन पहले ही बृहस्पतिवार रात में नो केन में हुई बंदी के बाद मिल में सफाई करा दी। मिल प्रत्येक माह की चार तारीख को होने वाली सफाई के नाम पर बंद नहीं रहेगी। वहीं किसानों का कहना है कि खेतों में भरे पानी के कारण अभी कम से कम चार दिन तक खेतों से गन्ने नहीं निकलेगा।
नवंबर माह में बीते 15 सालों में बहसूमा में यह पहली भारी बारिश व ओलावृष्टि हुई है। बीते दो दिनों में बेमौसम हुई भारी बारिश व ओलावृष्टि से खेतों में गन्ना खरीद केंद्रों पर बारिश से हुए जलभराव से तौल बंद रही। टिकौला शुगर मिल ने प्लाट में हुए जलभराव को ध्यान में रखते हुए गन्ना खरीद केंद्रों पर तौल बंदी का नोटिस चस्पा कर दिया है। साथ ही किसानों के हित में तौल चालू करने के लिए प्लाटों से पंपिंग सेट से पानी निकलवाया जा रहा है।
टिकौला शुगर मिल के महाप्रबंधक ऋषिराज शर्मा ने बताया कि मिल से जुडे़ 136 गन्ना खरीद केंद्रों में से सड़क किनारे या जहां पर प्लाट में जलभराव नहीं हुआ है जैसे मोड़ कला, गणेशपुर व झुनझुनी केंद्रों पर शुक्र वार को भी तौल सुचारु रही। शर्मा ने बताया कि 83 खरीद केंद्रों पर प्लाटों में बारिश का पानी भरा होने से तौल बंद रही। मिल प्रबंधन द्वारा पंपिंग सेट से पानी निकलवाया जा रहा है। महाप्रबंधक का कहना है कि बारिश के कारण शुक्रवार को किसानों को इंडेंट जारी नहीं किया गया। किसान अजीत नागर व प्रताप नागर का कहना है कि खेतों से अभी चार दिन गन्ना नहीं निकलेगा। वहीं मवाना चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक रजनेश सिंह का कहना है कि बारिश से प्लाटों में भरे पानी को पंपिंग सेट से निकलवाया जा रहा है। संभवत: सूखे स्थान पर गन्ना डलवाकर तौल जारी की जाएगी।