फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sugarcane committee Chairman accused for sexual assault a teenager made in meerut case field

मेरठ: गन्ना समिति चेयरमैन पर किशोरी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, 4 के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 02 Dec 2018 11:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 02 Dec 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
sugarcane committee Chairman accused for sexual assault a teenager made in meerut case field
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में गन्ना सहकारी समिति मोहिउद्दीनपुर के चेयरमैन, उनके भाई और परिवार के एक किशोर के खिलाफ थाना परतापुर में दुष्कर्म और चेयरमैन के पिता के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पीड़ित किशोरी के परिवार ने शुक्रवार को एसएसपी अखिलेश कुमार से मिलकर चेयरमैन पर कार्रवाई की मांग की थी। किशोरी आठ माह की गर्भवती बताई जा रही है। बताया गया कि किशोरी का परिवार घर छोड़कर चला गया है। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर परतापुर नीरज मलिक के अनुसार किशोरी व उसके परिजनों ने पुलिस अफसरों से शिकायत में आरोप लगाया कि वह चेयरमैन के घर काफी समय से काम करती आ रही थी। एक दिन गन्ना समिति के चेयरमैन शशांक चौधरी ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद चेयरमैन ही नहीं उसका भाई छोटे और परिवार का एक किशोर भी समय-समय पर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। यह भी आरोप लगाया कि चेयरमैन के पिता निगम सिंह भी उससे अश्लील हरकतें करते थे।

विज्ञापन

आरोपियों की धमकी के कारण वह चुपचाप सब कुछ सहती रही। गर्भवती होने पर उसने अपने परिवार को जानकारी दी। आरोपी परिवार के प्रभावशाली होने के कारण परिवार ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करने का मन बनाया। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस अफसरों से शिकायत की थी।

एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि चेयरमैन, उसके भाई और परिवार के एक किशोर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। जबकि चेयरमैन के पिता के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। 

डीएनए टेस्ट को तैयार
चेयरमैन शशांक चौधरी ने खुद पर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि गांव की रंजिश के चलते उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। किशोरी 15 जून 2018 से 15 जुलाई 2018 तक एक माह उनके यहां रही।

ऐसे में फिर वह आठ माह की गर्भवती कैसे हो सकती है? किशोरी का परिवार पहले भी बागपत में रहा, अब भी बागपत में रह रहा है। पुलिस डीएनए टेस्ट कराए, जिससे पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी। उनके पिता की उम्र भी 60 साल से अधिक है, ऐसे में सभी आरोप गलत हैं। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed