फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sugar mills should prioritize local youth for employment: Dinesh Khatik

चीनी मिल स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दें : दिनेश खटीक

Tue, 22 Sep 2026 06:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Sugar mills should prioritize local youth for employment: Dinesh Khatik
गन्ना समिति की साधारण सभा की बैठक में उपस्थित किसान। (मवाना)
- मवाना शुगर मिल में सहकारी गन्ना समिति की सामान्य निकाय बैठक आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड की सामान्य निकाय बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि सरकार किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने गन्ने के भाव पर किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है, सरकार जल्द ही किसानों के हित में बड़ा निर्णय लेगी।
मवाना शुगर वर्क्स में संपन्न हुई बैठक में राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने पूर्व सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले गन्ना बकाया भुगतान के लिए किसानों को आंदोलन करने पड़ते थे, लेकिन वर्तमान सरकार की एथेनॉल नीति से चीनी उद्योग मजबूत हुआ है और भुगतान व्यवस्था में बड़ा सुधार आया है। मंत्री ने जोर देकर कहा कि शुगर मिल में स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने सड़कों व चकरोडों से संबंधित समस्याओं के लिखित प्रस्ताव मांगे और आश्वासन दिया कि समिति के फंड का उपयोग ग्रामीण चकरोडों व खड़ंजा निर्माण में सही तरीके से कराया जाएगा। किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यंत्र दिलवाने के प्रस्ताव पर भी मंत्री ने पूर्ण आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह इन सभी प्रस्तावों को सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। बैठक के दौरान गन्ने के मूल्य में कम से कम 100 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की मांग उठाई गई। मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि वह समिति के अध्यक्ष, निदेशकों और 10 प्रमुख किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री से मिलकर 100 रुपये प्रति क्विंटल दाम बढ़ाने की मांग को मजबूती से रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने 25 सितंबर तक चलने वाले समिति स्तरीय मेले की जानकारी दी। बैठक में मवाना, टिकौला, खतौली, नंगलामल, दौराला और सिंभावली चीनी मिलों के लिए गन्ना संरक्षण प्रस्ताव भी पढ़े गए। महाप्रबंधक (गन्ना) प्रमोद बालियान ने सभी धन्यवाद किया। इस दौरान समिति अध्यक्ष विनोद कुमार भाटी, उपाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, सचिव विक्रम बहादुर सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक भूपेश कुमार राय ने भी संबोधित किया। संचालक मंडल के सदस्य सत्यवीर सिंह, रूप सिंह, करणवीर, अशोक, आशीष, रोहित कुमार, सतीश कुमार सहित अनेक कृषक प्रतिनिधि और चीनी मिल अधिकारी उपस्थित रहे।

गन्ना समिति की साधारण सभा की बैठक में उपस्थित किसान। (मवाना)

गन्ना समिति की साधारण सभा की बैठक में उपस्थित किसान। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed