फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sucide after written about stress

Suicide: तनाव में हूं, इसलिए जान दे रहा हूं, लिखकर फंदे पर झूला बैंक कर्मी

Sat, 01 Oct 2022 08:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 01 Oct 2022 08:43 AM IST
सार

मेरठ में एक बैंक कर्मी ने तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। बैंक कर्मी का शव उसके घर में बेडरूम में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन
sucide after written about stress
कोटा में छात्र ने किया सुसाइड - फोटो : Social Media

विस्तार

तनाव में हूं..इसलिए जान दे रहा हूं...बच्चों का ख्याल रखना, उन्हें अच्छे से पढ़ाना...माता-पिता की सही से देखभाल करना...जैसे शब्दों के साथ सुसाइड नोट लिखने के बाद बैंक कर्मचारी नवनीत वर्मा (35) ने घर में पंखे पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने यह बातें अपने छोटे भाई के लिए लिखीं। नवनीत जीआईसी के पास स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा में क्लर्क थे। सूचना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह पिता सेवानिवृत्त शिक्षक सत्यप्रकाश वर्मा ने बेटे का शव पंखे से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दो पेज का सुसाइड नोट कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि बैंककर्मी कुछ दिन से तनाव में थे।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में भी मौत का कारण तनाव ही बताया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि तनाव की वजह क्या रही। पिता ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात नौ बजे वह कमरे में सोने चले गए थे। शुक्रवार सुबह जब 8:30 बजे तक नहीं आए तो वह उनके कमरे में पहुंचे। कमरे में जाने के बाद शव पंखे से लटका देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि नवनीत ने अब तक शादी नहीं कराई थी। उनके काफी रिश्ते भी आए, मगर शादी के लिए तैयार नहीं हुए थे। वह माता-पिता के साथ ही रह रहे थे।

नवनीत के छोटे भाई सौरभ वर्मा पत्नी के साथ हमीरपुर में रहते हैं। सौरभ प्रोफेसर हैं। पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट में बैंक एकाउंट से संबंधित जानकारी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed