{"_id":"645ea8808dfcc61c22008744","slug":"success-in-life-is-achieved-by-following-religious-norms-mawana-news-c-40-1-smrt1041-223-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: धार्मिक मर्यादाओं का पालन करने से जीवन में मिलती है सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: धार्मिक मर्यादाओं का पालन करने से जीवन में मिलती है सफलता
विज्ञापन
हस्तिनापुर। तीर्थ क्षेत्र के प्राचीन बड़ा मंदिर में चल रहे 40 दिवसीय श्री शांतिनाथ विधान के आठवें दिन मुख्य मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान का अभिषेक किया। सभी श्रद्धालु त्रिमूर्ति जिनालय पहुंचे, जहां जिन प्रतिमा के सम्मुख विधान की मांगलिक क्रियाएं की। पांडुकशिला पर शांतिनाथ भगवान की जिन प्रतिमा को विराजमान किया गया। उसके बाद शांतिधारा की बोली प्रारंभ हुई। शांतिधारा करने का सौभाग्य, मुकेश मनोरमा जैन, अमित जैन, अंजना जैन, निकिता, भव्या, मनीष पल्लवी, यशिका, आदविक को प्राप्त हुआ।
आचार्य भारत भूषण महाराज ने कहा कि मंदिर में घरेलू कामकाज तथा धन संपत्ति के विचारों को त्याग कर अत्यंत शांतिपूर्वक धार्मिक भावनाएं ही मन में लानी चाहिए। व्यावहारिक कार्य और घरेलू चर्चा मंदिर में नहीं करनी चाहिए। यह पाप का कारण है। धार्मिक मर्यादाओं के पालन से पुण्य बंध होने के साथ-साथ जीवन भी सफल होता है। साधनामय जीवन बार-बार नहीं मिलता। मांडले पर 110 परिवारों ने अर्घ्य व श्री फल चढ़ाए।
धार्मिक अंताक्षरी के विजेताओं को मुकेश जैन ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर अध्यक्ष जीवेंद्र जैन, महामंत्री मुकेश जैन, राजेंद्र जैन, प्रवीण जैन, मोतीलाल जैन, राजीव जैन, वीरेंद्र जैन, रोहित जैन, जेसी जैन, शशांक जैन, अभय जैन आदि का सहयोग रहा।