{"_id":"5fbacd068ebc3ec5ed5ac48d","slug":"submit-offer-letter-in-colleges-today-city-news-mrt5122154127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में आज ही करें ऑफर लेटर जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों में आज ही करें ऑफर लेटर जमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस और कॉलेजों में ऑफर लेटर जमा करने का सोमवार को अंतिम दिन है। कल से कॉलेज मेरिट बनाकर प्रवेश शुरू करेंगे। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में सीटें खाली होने के कारण सीधे प्रवेश दिए जा सकते हैं। एडेड और राजकीय कॉलेजों में मेरिट बनाकर दो दिसंबर तक प्रवेश होंगे।
स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है। कॉलेजों में ऑफर लेटर जमा करने का आज आखिरी दिन है। मेरठ कॉलेज और एनएएस में ऑनलाइन जबकि बाकी कॉलेजों में भौतिक रूप से ऑफर लेटर जमा हो रहे हैं। मंगलवार से लेकर दो दिसंबर तक कॉलेजों में प्रवेश लिए जा सकते हैं। छात्र-छात्राएं कितने भी कॉलेजों में ऑफर लेटर जमा कर सकते हैं। पहले वह लॉगइन आईडी खोलकर खाली ऑफर लेटर डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकालेेंगे। इसके बाद उसमें संबंधित कॉलेजों का नाम लिखकर कॉलेजों में जमा करेंगे। ऑनलाइन जहां जमा करना है वहां ऑफर लेटर की इमेज मोबाइल या कंप्यूटर से कॉलेज की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के साथ अपलोड करनी है। स्नातक में प्रवेश की अंतिम प्रक्रिया है। इसके बाद मौका नहीं मिलेगा। कैंपस के कोर्सों में भी गिनती की ही सीटें बची हैं। यहां भी ऑफर लेटर के हिसाब से मेरिट जारी करके प्रवेश दिए जाएंगे। पीजी कोर्सों में रजिस्ट्रेशन की गति धीमी है। विवि प्रशासन ने छात्र-छात्राओं से कहा कि जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कर लें। यूजी की प्रक्रिया पूरी होते ही पीजी में रजिस्ट्रेशन बंद कर मेरिट की तिथि घोषित की जाएगी।