{"_id":"69a0546b4489f8ae6b0b0cb7","slug":"students-were-made-aware-about-chess-meerut-news-c-72-1-mct1009-149433-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छात्रों को शतरंज के प्रति जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छात्रों को शतरंज के प्रति जागरूक किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। प्रभात नगर स्थित अनप्रेडिक्टेबल नाइट चैस एकेडमी की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शतरंज के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अमरदीप इंटर कालेज में सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें बताया गया कि वे किस प्रकार पढ़ाई के साथ शतरंज भी खेल सकते हैं। उनकी ओर से बच्चों के लिए चैस बोर्ड भी स्कूल प्रबंधन को दिया गया।
एकेडमी संचालिका आरात्रिका सिंह ने बताया कि अधिकांश सरकारी स्कूलों में ही उनकी ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास से वे इस खेल में बेहतर हो सकते हैं। सेमिनार के दौरान शतरंज कोच अंशुल बाटला एवं अखिल चौधरी ने खेल की मूल बातें, नियम और महत्वपूर्ण चालें सिखाईं। उन्होंने कहा कि शतरंज का खेल बच्चों की एकाग्रता, धैर्य और निर्णय लेने की क्षमता को भी बढ़ाता है। छात्रों से शतरंज से जुड़े प्रश्न भी पूछे गए। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को उपहार वितरित किए गए। विद्यालय प्रमुख पारुल चौहान ने सभी का आभार जताया।