{"_id":"683a15e1fffd15825f02c30c","slug":"students-visited-the-police-stationto-know-how-an-fir-is-filed-meerut-news-c-72-1-mrt1063-134421-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने किया थाने का भ्रमण...जाना कैसे होती है एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने किया थाने का भ्रमण...जाना कैसे होती है एफआईआर
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..अमर उजाला की और से थाना कंकरखेड़ा में विजिट करने आई महावीर यूनिवर्सटी से नर्सिंग
मेरठ। अमर उजाला के थाना भ्रमण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को महावीर नर्सिंग एंड फार्मेसिकल कॉलेज के नर्सिंग विभाग की 55 छात्राओं ने कंकरखेड़ा थाने का भ्रमण किया। यहां छात्राओं ने थाने के कामकाज और एफआईआर कैसे दर्ज कराई जाती हैं की जानकारी ली। थाने में महिला हेल्प डेस्क और साइबर हेल्प डेस्क कैसे काम करती है आदि के बारे में जाना। छात्राओं के सवालों के जवाब थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह और महिला कांस्टेबल मीनाक्षी ने दिए। थाना प्रभारी ने पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में बताते हुए कहा कि पुलिस महिला विरुद्ध अपराध की सूचनाओं पर तुरंत कार्रवाई करती है। आप सभी को असामाजिक गतिविधियों को अनदेखा नहीं करना है। आजकल साइबर धोखाधड़ी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। युवाओं को नौकरी या पैसा कमाने का झांसा देकर ठगा जा रहा है। ऐसी कॉल या फिर लिंक को अनदेखा कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को साइबर ठगी के मामले में खुद के साथ समाज में जागरूकता लानी चाहिए। वहीं थाना प्रभारी ने छात्राओं को आपातकालीन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 का उपयोग कब और कैसे किया जाता है और सिपाही, दरोगा व इंस्पेक्टर का क्या काम होता है के बारे में बताया। स्कूल की ओर से नर्सिंग काॅलेज प्राचार्य रमाकांत शर्मा, शिक्षिका गुंजन तोमर और दिव्यांशी त्यागी मौजूद रहीं।
छात्राओं ने पूछे सवाल
- कोई हमारा पीछा करे या लोकेशन ट्रैक कर रहा हो तो क्या करना चाहिए। - सोनम राठी
आप 112 नंबर पर फोन कर शिकायत कर सकती हैं। इसके अलावा 1090 नंबर पर भी कॉल कर सकती हैं।
- फोटो एडिट कर किसी लड़की को कोई ब्लैकमेल करे तो क्या करें। - वेदांशी शर्मा
सोशल मीडिया पर निजी फोटो शेयर करने से बचना चाहिए। फिर भी कोई आपकी फोटो का दुरुपयोग करे तो नजदीकी थाने पर जाकर महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराएं।
- हम अपना मोबाइल फोन कैसे सुरक्षित रखें। - काजल राजपूत
फिंगर प्रिंट या सिक्योरिटी कोड डाल कर रखें। मोबाइल में एम कवच एप डाउनलोड करके रखें।
- कोई घटना होती है तो पुलिस कैसे पता लगाती है कि कौन सही है और कौन गलत है। - पूजा सिंह
पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ करती है। स्थानीय लोगों से बातचीत कर पता लगाती है कि क्या और कैसे हुआ था। इसके अलावा सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज जैसे अन्य माध्यमों की भी मदद ली जाती है।
- हम ऐसा क्या करें कि साइबर फ्रॉड के शिकार न हों। - सपना
अनजान नंबर से आए किसी लिंक या फाइल को न खोलें। वीडियो कॉल रिसीव न करें। अपने डेबिट कार्ड या बैंक खाते से संबंधित विवरण साझा न करें। ऑफर, बंपर छूट या कम निवेश पर ज्यादा मुनाफे के चक्कर में न पड़ें।