फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students sensitized about women's empowerment.

Meerut News: नारी सशक्तीकरण पर छात्र-छात्राओं को किया जागरुक

Wed, 30 Sep 2026 07:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
Students sensitized about women's empowerment.
सरधना। छुर गांव स्थित श्री गांधी इंटर कॉलेज में बुधवार को नारी सशक्तिकरण और पॉक्सो अधिनियम के प
सरधना। छुर गांव स्थित श्री गांधी इंटर कॉलेज में बुधवार को नारी सशक्तीकरण और पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं को महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। थाना सरधना की मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक प्रतिभा, महिला हेड कांस्टेबल आशा यादव, महिला कांस्टेबल पूजा, मुल्हैड़ा पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सौरभ मलिक और अधिवक्ता अमित चौधरी मौजूद रहे। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को नारी सशक्तीकरण की आवश्यकता के साथ पॉक्सो अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरुक रहने तथा किसी भी तरह की परेशानी या उत्पीड़न की स्थिति में पुलिस और संबंधित अधिकारियों से सहायता लेने की जानकारी दी। प्रधानाचार्या डॉ. सोनिया पंवार ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed