फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students returning to Hastinapur after taking exams were attacked and injured.

Meerut News: परीक्षा देकर हस्तिनापुर लौट रहे छात्रों पर हमला कर घायल किया

Thu, 19 Feb 2026 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Students returning to Hastinapur after taking exams were attacked and injured.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। मेरठ रोड स्थित परीक्षा केंद्र से बाइक पर हस्तिनापुर लौट रहे दो छात्रों को आधा दर्जन बाइक सवारों ने रोक लिया। बाइक सवारों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायर भी किए। दोनों छात्रों को मेरठ रेफर कर दिया। 10-12 हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है।
हस्तिनापुर की गुरु तेग बहादुर निवासी मुकेश सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनका भतीजा हर्ष ठाकुर उर्फ गोलू अपने दोस्त आदेश शर्मा निवासी अनाज मंडी हस्तिनापुर के साथ कक्षा 12वीं की परीक्षा एएस इंटर काॅलेज से देकर शाम के समय बाइक पर हस्तिनापुर लौट रहा था। हस्तिनापुर रोड पर नवीन आढ़त मंडी के सामने पहुंचे तो इनको 5-6 बाइकों पर सवार 10-12 अज्ञात लोगों ने तमंचा दिखाते हुए गोली मारने की धमकी देकर रोक लिया। आरोपियों ने दोनों को तमंचे दिखाते हुए धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से गोली भी चलाई जिसमें दोनों बाल-बाल बचे। हमले में हर्ष ठाकुर व आदेश शर्मा बेहोश हो गए। हमलावर दोनों को मरा समझकर छोड़कर भाग गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया जहां से मेरठ रेफर कर दिया। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed