{"_id":"5fc1669f8ebc3e9b8f2e7798","slug":"students-infected-will-get-admission-in-pg-from-last-year-s-numbers-city-news-mrt5130266105","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित हुए छात्रों को पिछले वर्ष के नंबरों से मिलेगा पीजी में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित हुए छात्रों को पिछले वर्ष के नंबरों से मिलेगा पीजी में प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संक्रमित होने के कारण कई छात्र नहीं दे पाए थे फाइनल ईयर की परीक्षा
- कैंपस में शुक्रवार को प्रवेश समिति की बैठक में लिया गया निर्णय
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में जो छात्र-छात्राएं कोविड-19 संक्रमण के कारण यूजी फाइनल ईयर की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे, उनको विवि ने राहत दी है। ऐसे छात्र-छात्राएं अगर पीजी में एडमिशन लेना चाहते हैं तो वह पिछले सेमेस्टर या वर्षों के आधार पर ही एडमिशन ले सकेेंगे।
कैंपस में शुक्रवार को कुलपति प्रो. एनके तनेजा की अध्यक्षता में प्रवेश समिति की बैठक हुई। बैठक में कहा गया कि बहुत से छात्र-छात्राएं कोविड-19 के संक्रमण के कारण यूजी फाइनल ईयर की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। जिसके कारण उनका रिजल्ट अधूरा है। कुछ छात्र-छात्राएं ऐसे थे जिनके कुछ पेपर हो चुके थे, लेकिन कुछ छूट गए थे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि ये छात्र-छात्राएं पीजी में एडमिशन लेना चाहते हैं तो रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ऐसे छात्रों की मेरिट उनके पिछले वर्षों-सेमेस्टर के आधार पर ही बनाई जाएगी। दिसंबर-जनवरी में आयोजित होने वाली परीक्षा में ऐसे छात्र-छात्राएं शामिल होकर पेपर देंगे, लेकिन एडमिशन के समय विद्यार्थियो को अंडर टेकिंग देना होगा कि अगर वह परीक्षा में फेल हो गए तो उनका एडमिशन निरस्त माना जाएगा। इसके साथ अपनी कोविड 19 की रिपोर्ट भी देनी होगी
विज्ञापन
प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसे छात्र-छात्राओं की संख्या की जानकारी फॉर्म खोले जाने पर ही हो पाएगी। बैठक में प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला, रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अश्वनी कुमार, प्रवेश समन्वयक भूपेंद्र सिंह और प्रेस प्रवक्ता मितेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।
यूजी में तीन से पांच दिसंबर तक ओपन रजिस्ट्रेशन के साथ होंगे दाखिले
मेरठ। कैंपस और कॉलेजों में यूजी प्रथम वर्ष में विवि ने अंतिम बार मौका दिया है। जो छात्र-छात्राएं रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए, उनको फिर से मौका दिया गया है। तीन दिसंबर से पांच दिसंबर तक छात्र-छात्राओं के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल और ओपन एडमिशन खुले रहेंगे। यह तीसरा मौका है जब विवि रजिस्ट्रेशन ओपन कर रहा है। बीपीईएस और खेल कोटे को छोड़कर ये रजिस्ट्रेशन होंगे।
प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पहले जो ओपन मेरिट है, उसकी अंतिम तिथि दो दिसंबर ही रहेंगी। ये सिर्फ नए छात्र-छात्राओं के लिए रजिस्ट्रेशन खोले जाएंगे। ऐसे में वर्तमान ओपन मेरिट के एडमिशन सभी कॉलेज समय से खत्म करें।