फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students in CBSE schools will learn lessons in honesty.

Meerut News: सीबीएसई स्कूलों में ईमानदारी का पाठ पढ़ेंगे विद्यार्थी

Mon, 26 Oct 2026 09:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
Students in CBSE schools will learn lessons in honesty.
प्रतियोगिताओं से करेंगे जागरूक, एक नवंबर तक चलेगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह
विज्ञापन

दो नवंबर तक बोर्ड को भेजनी होगी गतिविधियों की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। विद्यार्थियों में ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्कूलों में सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाने के निर्देश दिए हैं। एक नवंबर तक चलने वाले इस अभियान के दौरान विद्यार्थियों को सत्यनिष्ठा का महत्व समझाया जाएगा।
निबंध, भाषण, वाद-विवाद, पोस्टर निर्माण और प्रश्नोत्तरी जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी। इस वर्ष अभियान की थीम समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा रखी गई है। बोर्ड ने स्कूलों को दो नवंबर तक आयोजन की रिपोर्ट और तस्वीरें निर्धारित गूगल फार्म पर अपलोड करने को कहा है।
विज्ञापन

सीबीएसई ने संबद्ध स्कूलों के प्रधानाचार्यों को सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों में सत्यनिष्ठा से जुड़े बैनर, पोस्टर और होर्डिंग लगाए जाएंगे। विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को ईमानदारी तथा नैतिक आचरण की शपथ दिलाई जाएगी। शिक्षकों और कर्मचारियों को भी कार्यस्थल पर पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निबंध, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिताओं में लेंगे भाग
जागरूकता सप्ताह के तहत स्कूलों में व्याख्यान, पैनल चर्चा, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन, स्लोगन लेखन और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जा सकेंगी। इसके अलावा कार्टून और पोस्टर निर्माण के जरिए भी विद्यार्थियों को सत्यनिष्ठा का संदेश दिया जाएगा। सेमिनार और कार्यशालाओं में सुशासन, नैतिकता तथा सामाजिक जिम्मेदारी जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में ईमानदारी और जवाबदेही का महत्व समझाने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed