{"_id":"6546b20943c3c97a1704ec6f","slug":"students-health-deteriorates-in-ccsu-kedurga-bhabhi-hostel-family-members-called-meerut-news-c-14-1-roh1021-377510-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सीसीएसयू केदुर्गा भाभी हॉस्टल में बिगड़ी छात्रा की तबीयत, परिजनों को बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सीसीएसयू केदुर्गा भाभी हॉस्टल में बिगड़ी छात्रा की तबीयत, परिजनों को बुलाया
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि (सीसीएसयू) के दुर्गा भाभी हॉस्टल में शनिवार शाम अचानक एक छात्रा की हालत खराब हो गई। एंबुलेंस बुला ली गई। कुछ समय बाद छात्रा की हालत में सुधार हुआ। छात्रा के परिजनों को अलीगढ़ फोन करके बुलाया गया।
सूत्रों के अनुसार हॉस्टल में छात्राओं की दीपावली पार्टी चल रही थी। तभी रूम नंबर 106 में रहने वाली अलीगढ़ की छात्रा की अचानक तबीयत खराब हो गई। वह सीधे अपने कमरे में गई और दरवाजा बंद कर लिया। यह देख अन्य छात्राओं ने वार्डन को फोन किया और दरवाजा खुलवाया।
वार्डन डॉ. सरु कुमारी ने हॉस्टल पहुंचकर प्रॉक्टोरियल बोर्ड सहित अन्य को मामले से अवगत कराया। कुछ देर में छात्रा को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस बुला ली गई, मगर हालत में सुधार दिखने लगा तो उसे वापस कर दिया गया। छात्रा के परिजनों को भी मामले के बारे में बताकर बुला लिया गया। वार्डन ने बताया कि सर्द मौसम के कारण छात्रा की हालत अचानक खराब हो गई थी। उसकी हालत में अब सुधार है।