फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students distributed posters against corruption in CCSU.

Meerut News: भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्रों ने सीसीएसयू में बांटे पोस्टर

Wed, 07 Jan 2026 07:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 07 Jan 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Students distributed posters against corruption in CCSU.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं, मनमानी फीस वृद्धि और छात्र अधिकारों के दमन के खिलाफ छात्रों का विरोध तेज हो गया है। बुधवार को छात्रों ने सीसीएसयू परिसर में अभियान चलाकर कर्मचारियों को छात्रों को पोस्टर बांटे।
एडवोकेट आदेश प्रधान ने कहा कि छात्रों ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध न्याय की लड़ाई को और तेज करने की ठान ली है। 2022-23 की ऑडिट रिपोर्ट में बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ियां उजागर हुईं, जिसमें करोड़ों की एफडी तोड़कर बिना नियमों के निर्माण कार्य कराए गए। ये कार्य शिक्षा सुधार के लिए नहीं, बल्कि कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के लिए बताए जा रहे हैं। सहारनपुर के करीब 300 कॉलेज मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में चले जाने के बाद भी परीक्षा कॉपियों के बजट में लगभग सात करोड़ रुपये की बढ़ोतरी कैसे हुई। यह सवाल प्रशासन की भूमिका पर गंभीर संदेह पैदा कर रहा है।
विज्ञापन

दूरस्थ शिक्षा (ओडीएल) की फीस इतनी बढ़ा दी गई है कि गरीब छात्र प्रवेश ही नहीं ले पा रहे, जबकि पहले प्राइवेट मोड में यही कोर्स 3500-4000 रुपये में उपलब्ध था। छात्र संघ चुनाव बंद होने से प्रशासन और छात्रों के बीच संवाद पूरी तरह खत्म हो गया है। सवाल उठाने पर छात्रों को नोटिस, निलंबन या प्रवेश रोकने की धमकी दी जाती है। परिसर में नशा और अराजकता को बढ़ावा देकर छात्रों को असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश की जा रही है। इन सभी मुद्दों को लेकर बुधवार को छात्र नेता आदेश प्रदान के नेतृत्व में छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर व कर्मचारियों को पोस्टर वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed