फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Student union elections will not be held in CCSU campus and colleges

मेरठ: सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में इस बार छात्र-छात्राओं से नहीं लिया जाएगा छात्रसंघ शुल्क, ये रही बड़ी वजह

Fri, 11 Jun 2021 10:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 11 Jun 2021 10:29 AM IST
सार

सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में इस बार छात्र-छात्राओं से छात्रसंघ शुल्क नहीं लिया जाएगा। रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने विवि के प्रवेश समन्वयक और सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
Meerut News: Student union elections will not be held in CCSU campus and colleges
सीसीएसयू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू कैंपस) और कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव की उम्मीद पूरी तरह से खत्म हो गई है। विशेष सचिव उच्च शिक्षा ने छात्रसंघ चुनाव नहीं होने की स्थिति में सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश जारी किए हैं कि छात्रसंघ चुनाव नहीं हो रहे हैं। ऐसे में किसी भी छात्र से कैंपस-कॉलेजों में छात्रसंघ शुल्क न लिया जाए।

विज्ञापन


सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में कई साल से छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए हैं। ऐसे में कई विवि के छात्रों ने शिकायत की थी कि चुनाव नहीं होने के बावजूद उनकी फीस में छात्रसंघ शुल्क लिया जा रहा है। इसके बाद विशेष सचिव उच्च शिक्षा ने सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि जब छात्रसंघ चुनाव नहीं हो रहे हैं तो शुल्क नहीं लिया जाए।
विज्ञापन


रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने गुरुवार को विवि के प्रवेश समन्वयक और सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed