{"_id":"5e2969278ebc3eeb850198ed","slug":"student-shot-in-ront-of-ccsu-campus-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में दिनदहाड़े धांय-धांय, सीसीएसयू कैंपस के सामने शिक्षक नेता के बेटे को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में दिनदहाड़े धांय-धांय, सीसीएसयू कैंपस के सामने शिक्षक नेता के बेटे को मारी गोली, हालत गंभीर
Thu, 23 Jan 2020 11:16 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के गेट पर बृहस्पतिवार दोपहर शिक्षक नेता के इकलौते बेटे को गोली मार दी गई। हमले का आरोप समाजवादी छात्रसभा से जुड़े छात्रों पर लगा है। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घायल को आनंद हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। पांच हमलावरों के खिलाफ मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
जानी क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी रविभारत चिकारा का बेटा विशाल भारत उर्फ वीशु चिकारा कैंपस स्थित स्टेडियम में गोला फेंक की तैयारी करता है। कैंपस में विशाल की कोच रोहित और अंशु गुर्जर से विवाद चल रहा था। विशाल दोपहर करीब एक बजे अपने दोस्त सरबजीत और आलोक के साथ विश्वविद्यालय के गेट पर बाइक पर बैठा था। इसी दौरान दो कार से सात-आठ युवक पहुंचे।
विज्ञापन
आरोप है कि कार सवार युवकों ने विशाल से मारपीट करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर एक युवक ने विशाल को गोली मार दी। गोली लगने के बाद विशाल ने सड़क पर पड़ी ईंट उठाकर आरोपियों की गाड़ी पर मारने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे गिर गया। एसपी सिटी एएन सिंह ने बताया मामले में नामजद किए गए पांचों आरोपियों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/