UP: युवा संसद के लिए छात्र सभा ने भरी हुंकार, पूर्व विधायक बोले- छात्र आंदोलनों ने हमेशा किए परिवर्तन
Meerut News : युवा संसद के लिए छात्र सभा ने शुक्रवार को हुंकार भरी। इस दौरान पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने कहा कि छात्र आंदोलनों ने हमेशा परिवर्तन किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में राष्ट्रीय लोकदल छात्र सभा के बैनर तले शुक्रवार को सर्कुलर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर छात्र सभा के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा और संचालन छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव बालियान ने किया।
इस अवसर पर छात्र सभा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष सौरभ चौधरी को भी सम्मानित किया गया। सौरभ चौधरी मेरठ कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष रहे हैं। निर्णय लिया गया कि सात जनवरी को तमाम महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों से हजारों छात्र-छात्राओं के साथ राष्ट्रीय लोकदल छात्र सभा के कार्यकर्ता युवा संसद में भागीदारी करेंगें।
पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने कहा कि छात्र शक्ति को अपनी ताकत पहचानने की आवश्यकता है। संगठित होकर विचारधारा पर चलने का समय आ गया है। छात्र आंदोलनों ने हमेशा परिवर्तन किए हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने कहा कि देश में जब-जब क्रांति का आगाज हुआ है, उसका बिगुल छात्र शक्ति ने बजाया है। आज उसकी पुनरावृत्ति चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में क्रांतिधरा मेरठ से युवा संसद के रूप में होने जा रही है।
छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव बालियान ने कहा कि छात्र शक्ति ने हमेशा संवैधानिक मूल्यों को बचाने का काम किया है। युवा संसद में छात्रों की उपस्थिति बड़ी होने जा रही है। वहीं, इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष सौरभ चौधरी ने सबका आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें: Meerut: वेटर की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस मान रही मौत की ये वजह, कैंटीन में करता था काम
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय सचिव व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, पूर्व राज्यमंत्री डॉ. कुलदीप उज्जवल पूर्व विधायक विनोद हरित, डॉ. सुशील, एडवोकेट राजेंद्र जानी, नरेंद्र खजूरी, अशोक चौधरी, अजित सिंह, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अर्जुन हुड्डा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनुराग चौधरी, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष राहुल पुनिया, छात्र नेता अंकित जमालपुर, वैभव चिंदौड़ी, अभिषेक, बंटी, सागर आदि छात्र उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें: UP: धार्मिक स्थल के निर्माण पर दो समुदायों में ठकराव, जमकर पथराव, जेसीबी भी क्षतिग्रस्त, 12 से अधिक लोग घायल