फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Struggling in the dispute over the way to Kurbhistan janaja, commotion in front of police

जनाजा लेकर जा रहे थे, अचानक अलकरीम के मालिक ने भीड़ पर खौलता तेल फेंका

Sat, 22 Jul 2017 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 22 Jul 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
Struggling in the dispute over the way to Kurbhistan janaja, commotion in front of police
महिला का जनाजा रोका

होटल अलकरीम के मालिक नासिर इलाही समेत दर्जनों लोगों ने एक महिला का जनाजा रोक कर इंसानियत को तार-तार कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि कढ़ाई में रखा गर्म तेल भी भीड़ पर फेंक दिया। गुस्साए लोगों ने इसका विरोध किया और वाहनों में तोड़फोड़ कर दी गई। वहीं पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार भूमिया पुल निवासी एक महिला के शव को परिजन और अन्य लोग रात करीब 9:30 बजे एसपी सिटी ऑफिस के पीछे स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक करने जा रहे थे। आरोप है कि होटल मालिक ने होटल से सटी गली से जनाजा नहीं निकलने दिया और अपने भाई और साथियों के साथ जनाजे में मौजूद लोगों से मारपीट कर असलहे तान दिए। गुस्साए लोगों ने आरोपी के होटल पर पथराव और तोड़फोड़ कर दी। होटल के बाहर खड़ी बाइकों को भी गिरा दिया। भीड़ के आक्रोश को देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए। बाद में पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स लेकर पहुंचे एएसपी कोतवाली रणविजय सिंह ने मामला शांत कराया।

विज्ञापन

Struggling in the dispute over the way to Kurbhistan janaja, commotion in front of police
हंगामे के बाद पुलिस तैनात

सुपुर्द-ए-खाक करने के बाद पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाना देहली गेट घेर लिया। एएसपी ने बताया कि रास्ता सरकारी है। कब्रिस्तान जाने वाले रास्ते को नासिर इलाही कब्जाना चाहता है। तहरीर पर नासिर इलाही, उसके भाई फिरोज समेत एक दर्जन के खिलाफ मारपीट, बलवा, तोड़फोड़ और धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, नासिर इलाही ने आरोप गलत बताते हुए कहा कि उसके साथ अभद्रता कर उसकी चेन लूट ली गई और होटल में तोड़फोड़ की गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed