फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Strong wind blows during the day, will continue like this for two more days

Meerut: मौसम ने फिर से ली करवट, दिन में चली तेज हवा, अभी दो दिन तक ऐसे ही चलेगी

Mon, 13 Feb 2023 02:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 13 Feb 2023 02:02 PM IST
सार

दिन का तापमान 4 डिग्री गिर गया। शाम के समय भी मौसम में नमी दिखी। दिन में हवा की रफ्तार दोपहर के समय 15 से 18 किमी प्रति घंटे रही है। अभी अगले 48 घंटे तक तेज हवा चलेगी।

विज्ञापन
Strong wind blows during the day, will continue like this for two more days
weather in meerut - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार को मौसम में सुबह से ही बदलाव दिखाई दिया। दिन का तापमान 4 डिग्री गिर गया। शाम के समय भी मौसम में नमी दिखी। दिन में हवा की रफ्तार दोपहर के समय 15 से 18 किमी प्रति घंटे रही है। अभी अगले 48 घंटे तक तेज हवा चलेगी।

विज्ञापन


शनिवार को सीजन में सबसे ज्यादा दिन और रात गर्म रहे लेकिन रविवार को हवा की गति तेज चलने के कारण दिन के तापमान में चार डिग्री व रात के तापमान में 1.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। तेज धूप के बीच हवा के चलने से मौसम बदला हुआ था।
विज्ञापन


मौसम कार्यालय ने दिन का अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी 48 घंटे तक वेस्ट यूपी में हवा तेज रहेगी, जिस कारण दिन का तापमान 24-25 डिग्री से नीचे रहेगा और रात का तापमान भी 10 डिग्री से नीचे आने के आसार हैं। दिन में तेज धूप के बावजूद मौसम बदला बदला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: अर्चना ने जीता जनता का दिल, टॉप 4 में दर्ज किया नाम, किचन क्वीन के रूप में बनी पहचान

Trending Videos

फिर धड़ाम हुआ एक्यूआई
मोदीपुरम। रविवार को सुबह से ही चली तेज हवा के बीच एनसीआर में एयर क्वालिटी इंडेक्स धड़ाम हो गया। मेरठ का एक्यूआई 155 और मुजफ्फरनगर का 150 दर्ज किया गया है। इसके अलावा जयभीमनगर 149, गंगानगर 168 और पल्लवपुरम 149, बेगमपुल 188 और दिल्ली रोड 175 दर्ज किया गया।
 
गेहूं के लिए सही नहीं
भारतीय कृषि कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. एन सुभाष का कहना है कि दिन में चल रही तेज हवा गेहूं की फसल के लिए सही नहीं है। इस समय तापमान तेजी से बढ़ रहा है और मौसम बदल रहा है।

तापमान बढ़ने और तेज हवा चलने से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। अब तेज हवा चलने से भी गेहूं की अगेती प्रजाति को नुकसान पहुंचेगा। अभी तापमान 20 से 22 डिग्री के आसपास रहने से गेहूं को लाभ मिलेगा।
 
पिछले सात दिन का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम

6 25.4 8.9
7 24.5 12.1
8 23.1 10.6
9 26.5 11.7
10 25.8 11.9
11 26.9 13.4
12 22.9 11.5

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed