फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stopped the bike and hurled abuse; threatened to kill when opposed.

Meerut News: बाइक रोककर गाली-गलौज, विरोध पर जान से मारने की धमकी

Wed, 09 Sep 2026 07:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Stopped the bike and hurled abuse; threatened to kill when opposed.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। डौरली गांव निवासी बाइक सवार आकाश ने तीन युवकों पर रास्ते में रोककर गाली-गलौज करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले।

आकाश ने पल्लवपुरम थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वह अपने दोस्त के भतीजे के जन्मदिन पर शामिल होने के लिए सोफीपुर से डौरली जा रहा था। इसी दौरान कृष्णा नगर के पास जसू, तरुण और एक अज्ञात व्यक्ति ने उसकी बाइक रोक ली। आरोप है कि तीनों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग गए। पीड़ित ने घटना की शिकायत पल्लवपुरम थाने में की। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।---------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed