फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stone pelting on police officers and MLA for land of illegal occupation in Muzaffarnagar

यूपी: अवैध कब्जा हटवाने गई पुलिस पर पथराव, बाल-बाल बचे एसडीएम-विधायक, मची भगदड़

Thu, 01 Aug 2019 12:20 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 01 Aug 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting on police officers and MLA for land of illegal occupation in Muzaffarnagar
मौके पर जांच करने पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के गांव मेहलकी में कब्जा हटवाने के विरोध में ग्रामीण ने अपने साथियों के साथ मिलकर मकान की छत से पुलिस बल पर पथराव कर दिया। पथराव से पुलिस व राजस्व टीम में भगदड़ गई। लेखपाल और कई पुलिसकर्मियों को पथराव में ईंटें भी लगीं।

विज्ञापन


राजस्व टीम व पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान वहां मौजूद विधायक, एसडीएम व सीओ भी पथराव में बाल बाल बच गए। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए दो लोगों को पकड़ लिया। हालांकि बाद में अधिकारियों ने जेसीबी से अवैध कब्जा हटवाया दिया।
विज्ञापन


गांव मेहलकी में पिछले कई वर्षों से गांव निवासी भारत सिंह पुत्र रामजी लाल ने गांव के पानी की निकासी को बंद कर नाले पर अवैध कब्जा कर मकान बना लिया था। पिछले वर्ष ग्रामीणों ने विधायक विक्रम सैनी से अवैध कब्जा करने की शिकायत की थी। उस वक्त भी विधायक ने मौके पर एसडीएम, सीओ व राजस्व टीम को गांव में बुलवाकर जेसीबी से नाले से अवैध कब्जा हटवाकर अवैध तरीके से बनाए मकान को भी ध्वस्त करा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद अब फिर से इस ग्रामीण ने नाले को बंद कर दोबारा से उस पर कब्जा कर लिया और गांव के पानी की निकासी को बंद कर दिया। ग्रामीणों ने बुधवार को विधायक से अवैध कब्जा करने की फिर शिकायत की।

वहीं ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक विक्रम सैनी, एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी, सीओ सोमेंद्र नेगी पुलिस बल और राजस्व टीम को लेकर अवैध कब्जा हटवाने के लिए गांव में पहुंचे। राजस्व टीम ने अवैध कब्जा हटवाने को लेकर जेसीबी को चलवाना शुरू कर दिया। इसी दौरान कब्जाधारी ग्रामीण ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने मकान की छत से पुलिस बल और राजस्व टीम पर जबरदस्त पथराव कर दिया। पथराव से पुलिसकर्मियों व राजस्व टीम में भगदड़ मच गई। भागते समय पथराव में लेखपाल रविंद्र सैनी व कई पुलिसकर्मियों को भी ईंटें लगी। इस दौरान मौके पर मौजूद विधायक, एसडीएम व सीओ भी पथराव में बाल बाल बचे। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद एसडीएम ने राजस्व टीम से जेसीबी चलवाकर अवैध कब्जा हटवा दिया।
 
अवैध कब्जाधारी ने नौकर व अन्य कुछ अपने साथियों को साथ लेकर पथराव किया है। कब्जाधारी सहित दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जेसीबी से अवैध कब्जा हटा दिया गया है। इंद्राकांत द्विवेदी, एसडीएम जानसठ।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed