फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stepfather scolded, then informed the police about the rape

Meerut News: सौतेले पिता ने डांटा, तो पुलिस को दी दुष्कर्म की सूचना

Sun, 02 Jul 2023 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Stepfather scolded, then informed the police about the rape
दौराला। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी ने पीआरवी को सौतेले पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि सौतेले पिता की डांट से क्षुब्ध होकर उसने झूठी सूचना दी थी। बाद में किशोरी ने थाने में माफीनामा देते हुए माफी मांगी।
विज्ञापन

दरअसल, गांव निवासी एक किशोरी को उसके पिता ने शनिवार को किसी मामले को लेकर डांट दिया। किशोरी को यह बात इस कदर अखरी कि उसने पीआरवी को सूचना देते हुए पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगा दिया। सूचना पर पीआरवी गांव पहुंची और किशोरी को थाने ले आई। महिला पुलिस ने किशोरी के बयान लेने शुरू किए तो मामला खुला। किशोरी ने बताया कि पिता की डांट से क्षुब्ध होकर उसने झूठी सूचना दी। इस पर पुलिस ने किशोरी को धमकाया। किशोरी ने लिखित में माफीनामा देते हुए माफी मांगी। इसके बाद परिजन किशोरी को गांव ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed