{"_id":"6942da9d8ce1cb3ed1064722","slug":"steel-railings-were-installed-on-hindon-after-the-accident-meerut-news-c-73-1-smrt1027-105779-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हादसे के बाद हिंडन पर स्टील की रेलिंग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हादसे के बाद हिंडन पर स्टील की रेलिंग लगी
विज्ञापन
हिंडन नदी पुल पर मार्ग के दोनों और रिफलेक्टर लगाते हुए फोटो संवाद
सोमवार की रात सड़क हादसे में कांस्टेबल समेत दो लोगों की हो गई थी मौत, कई हुए थे घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। मेरठ-बागपत हाईवे पर सोमवार की रात सड़क हादसे में बागपत में तैनात कांस्टेबल समेत दो लोगों की मौत होने के बाद बुधवार को एनएचएआई ने हिंडन पुल के दोनों ओर स्टील की रेलिंग लगाकर उन पर रिफ्लेक्टर लगवाए। हादसे का कारण कोहरा और पुल के दोनों ओर रेलिंग न होना मुख्य कारण माना जा रहा है। इस हादसे में मेरठ-बागपत बाईपास सीमा पर कार 25 फीट नीचे हिंडन नदी में जा गिरी थी। कार में सवार तीन अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
बागपत के सिंघावली अहीर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल राहुल कुमार निवासी गांव गंगा हरि थाना जिला बुलंदशहर, कांस्टेबल कौशल शर्मा निवासी गांव कमालपुर जिला अलीगढ़ एक विवेचना में मेरठ में आए थे। उनके साथ बागपत के बासोद गांव निवासी अजरू उर्फ अजरुद्दीन, तैयब और गुड्डू निवासी सिंघावली जिला बागपत भी थे। लौटते समय मेरठ-बागपत हाईवे पर बागपत सीमा पर घने कोहरे में कार अचानक हिंडन पुल से नदी में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार में सवार हेड कांस्टेबल राहुल कुमार और अजरू उर्फ अजरुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई थी। दुर्घटना में घायल कांस्टेबल कौशल शर्मा, तैयब और गुड्डू को उपचार के लिए मेरठ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मौके पर पहुंचे एसएसपी मेरठ से ग्रामीणों ने हिंडन नदी के पुल पर मार्ग के दोनों ओर रेलिंग टूटे होने के कारण दुर्घटना होने की शिकायत की थी। ग्रामीणों ने बताया था कि अब से पहले भी तीन व्यक्तियों की हिंडन पुल पर टूटी रेलिंग के चलते दुर्घटना में मौत हो चुकी है। बुधवार को एनएचएआई के कर्मचारियों ने दुर्घटना से बचाव के लिए हिंडन नदी मार्ग के दोनों ओर स्टील की रेलिंग लगाकर उनके ऊपर रिफलेक्टर लगा दिए।