फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   steel overbridge will be on delhi meerut expressway

परतापुर इंटरचेंज पर बनेगा स्टील पुल, पार करेगी रैपिड रेल

Wed, 12 Jan 2022 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
steel overbridge will be on delhi meerut expressway
रैपिड रेल के लिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बनेगा स्टील का पुल
विज्ञापन

मेरठ। रैपिड रेल को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के ऊपर से गुजारने के लिए परतापुर इंटरचेंज पर 50 मीटर लंबा स्टील का पुल बनाया जाएगा। इसके लिए यू-आकार में पोर्टल पिलर बनाने की शुरुआत कर दी गई है।
मेरठ साउथ स्टेशन के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के दोनों ओर पोर्टल पिलर बनाए जाएंगे। इससे पहले गाजियाबाद के वसुंधरा में भारतीय रेलवे ट्रैक को पार कराने के लिए 73 मीटर लंबा स्पेशल स्टील स्पेन तैयार किया गया है। करीब 25 मीटर लंबे और 100 टन वजनी यू- शेल बीम पोर्टल पिलर हैं। एक्सप्रेसवे के पहले मेरठ साउथ आरआरटीएस स्टेशन के पास जमीन से लगभग 15 मीटर की ऊंचाई पर दोहरे पिलर की मदद से स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

रैपिड रेल कॉरिडोर का अलाइनमेंट दिल्ली से मेरठ की ओर मेरठ साउथ स्टेशन के पास व्यस्त दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे को ऊपर से पार करने के लिए हल्का घुमाव लेता है। परतापुर रेलवे फ्लाईओवर के सामानांतर होकर दोबारा मुख्य रोड पर आकर परतापुर स्टेशन से जुड़ता है। घुमावदार अलाइनमेंट के कारण यहां पर इस तरह के पोर्टल पिलर का निर्माण हो रहा है। इस पूरे निर्माण कार्य में दिल्ली मेरठ रोड और दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर यातायात नहीं रोकना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed