फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   statement taken by police in fraud case

प्रणव के खिलाफ पत्नी और मां ने भी दर्ज कराये बयान

Sun, 02 Jan 2022 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
statement taken by police in fraud case
प्रणव के खिलाफ पत्नी और मां ने भी दर्ज कराये बयान
विज्ञापन

मेरठ। 16 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपों से घिरे प्रणव कोहली के खिलाफ शनिवार को पत्नी विनीता और मां मोनिका कोहली ने भी बयान दर्ज करा दिए। उन्होंने राकेश कोहली के माध्यम से लिखित में अपने बयान विवेचक को सौंपे। पुलिस हर बिंदू पर जांच कर रही है। फिलहाल प्रणव कोहली कहां है, पुलिस इसका पता नहीं लगा पाई है।
मंगलपांडेनगर स्थित स्टैग स्पोर्ट्स सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक विनीता कोहली ने अपने पति प्रणव कोहली पर लगभग 16 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाकर मेडिकल थाने में केस दर्ज कराया था। विनीता का आरोप था कि प्रणव ने स्थानीय स्तर पर कुछ कंपनियों से ऑक्सीजन कंसनट्रेटर की खरीद दिखाकर मैसर्स गिव फाउंडेशन, मैसर्स पिक्चर टाइम्स, मैसर्स मेडीसर्कल, मैसर्स स्पेक्ट्राडीएक्स एवं मैसर्स ट्रेक आईक्यू आदि को सप्लाई करना बताया था। बाद में यह झूठा पाया गया। इसके बाद से प्रणव कोहली गायब है।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रणव के पिता राकेश कोहली ने बयान दर्ज कराए थे। शनिवार को विनीता और मां मोनिका कोहली ने भी बयान दर्ज करा दिए हैं। दोनों ने प्रणव पर भरोसा दिलाकर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। यह भी बताया कि एक डील पूरी कराकर प्रणव ने पहले दोनों को विश्वास में लिया और फिर योजनाबद्ध तरीके से कुछ साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की वारदात की। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed