फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ssp asked any demand for passport matter

एसएसपी ने पूछा, पासपोर्ट के लिए पैसे तो नहीं मांगे

Sun, 08 Aug 2021 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
ssp asked any demand for passport matter
एसएसपी ने पूछा, पासपोर्ट के लिए पैसे तो नहीं मांगे
विज्ञापन

मेरठ। एसएसपी प्रभाकर चौधरी शनिवार शाम पांच बजे अचानक लिसाड़ी गेट थाना पहुंच गए। इससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान एसएसपी ने पासपोर्ट आवेदनकर्ताओं का रजिस्टर मंगाया। कुछ आवेदकों को फोन करके पूछा कि पुलिस वालों ने पैसे तो नहीं मांगे। हालांकि हर किसी ने इससे इनकार किया। एक व्यक्ति ने दलाल के बारे में शिकायत की तो चेतावनी दी कि थाने में दलाली करने वालों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी ने छह लोगों को फोन किया। एक व्यक्ति ने फोन पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी से एजेंट द्वारा पांच हजार रुपये लेने की बात कही। इसके बाद एसएसपी ने इंस्पेक्टर राम संजीवन से थानों में दलालों के प्रवेश के बारे में जानकारी ली। एसएसपी ने दलालों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन

थाने में 20 मिनट रुकने पर एसएसपी ने बाकी क्षेत्र के बारे में भी इंस्पेक्टर राम संजीवन से जानकारी ली। एसएसपी ने इंस्पेक्टर को आदेश दिया कि थाने में आने वाले शिकायत कर्ताओं के साथ अगर तीन चार लोग आते हैं तो उनके बारे में जानकारी कर यह जरूर देखें कि वे दलाल तो नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed