फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sports Department's display stall adjudged the best at the International Trade Fair.

Meerut News: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में खेल विभाग का डिस्प्ले स्टॉल रहा सर्वश्रेष्ठ

Wed, 30 Sep 2026 06:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
Sports Department's display stall adjudged the best at the International Trade Fair.
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के समापन पर सर्वश्रेष्ठ डिस्प्ले स्टोल का अवार्ड पाते आरएसओ जितेंद्
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गौतमबुद्धनगर में अंतरराष्ट्रीय मेले का आयोजन किया गया। इसका समापन मंगलवार को हुआ। मेले में प्रदेश सरकार की ओर से खेल विभाग के स्टॉल भी लगाए गए। इसमें मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का स्टॉल व खेल विभाग की अन्य योजनाओं के स्टॉल भी रहे। खेल विभाग के स्टॉल को सर्वश्रेष्ठ डिस्प्ले स्टॉल का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी मेरठ जितेंद्र यादव को खेल विभाग के स्टॉल का प्रभारी बनाया गया। मेले के दौरान उन्होंने वहां रहकर सभी जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेट आरपी सिंह, श्रम आयुक्त सौम्या सिंह, प्रमुख सचिव खेल कुमार विनीत, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एमपी सिंह, बागपत सांसद राजकुमार सांगवान, खेल निदेशक उत्तर प्रदेश समेत तमाम लोगों ने खेल विभाग के स्टॉल की सराहना की।
विज्ञापन

मंगलवार को समापन के मौके पर प्रदेश सरकार में एमएसएमई मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने प्रभारी जितेंद्र यादव के प्रयासों की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया। बुधवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचने पर भी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी को इसकी बधाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed