{"_id":"612556b48ebc3e7a0705dc7e","slug":"speeding-truck-crushed-a-bike-riding-doctor-meerut-news-mrt553194832","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने डॉक्टर को कुचला, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने डॉक्टर को कुचला, मौके पर मौत
Wed, 25 Aug 2021 04:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 04:14 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर निवासी डॉ. शमशाद मंगलवार को मेरठ में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। वह बाइक से खतौली लौट रहे थे। जैसे ही एनएच-58 पर मोदीपुरम में एसडीएस अस्पताल के सामने पहुंचे, तभी ट्रक ने पीछे से टक्कर मारते हुए उन्हें कुचल दिया।
विज्ञापन
इसी ट्रक से हुआ हादसा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एसडीएम अस्पताल के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार चिकित्सक को कुचल दिया। हादसे में चिकित्सक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने फ्लाईओवर के पास से ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के खतौली कस्बे के सद्दीकनगर निवासी डॉ. शमशाद (42 वर्ष) पुत्र यामीन मंगलवार को मेरठ में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शाम चार बजे बाइक पर सवार होकर वह खतौली लौट रहे थे। जैसे ही वह एनएच-58 पर मोदीपुरम में एसडीएस अस्पताल के सामने पहुंचे, तभी मेरठ की ओर से जा रहे ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मारते हुए उन्हें कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक की गति तेज थी। पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की जेब में मिले कागजों के आधार पर शिनाख्त हुई। परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई मुरसलीन ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। मृतक खतौली में ही निजी क्लीनिक चलाते थे।
विज्ञापन