{"_id":"61ab22f55476921fec206cdb","slug":"sp-rld-first-rally-of-the-alliance-to-be-held-in-meerut-samathuva-on-december-7-preparation-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन की रैली: मेरठ में पहली बार एक ही मंच से गरजेंगे जयंत चौधरी और अखिलेश यादव, सपा-रालोद ने झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठबंधन की रैली: मेरठ में पहली बार एक ही मंच से गरजेंगे जयंत चौधरी और अखिलेश यादव, सपा-रालोद ने झोंकी ताकत
Sat, 04 Dec 2021 01:45 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 04 Dec 2021 01:45 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मेरठ में सात दिसंबर को रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी और अखिलेश यादव पहले बार एक ही मंच से गरजेंगे। पहले यह सिर्फ रालोद की रैली होनी थी लेकिन बाद में इसे गठबंधन की रैली कर दिया गया। अखिलेश यादव के चुनाव अभियान संयोजक लाठर चार दिन तक यहीं रहकर रैली की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।
विज्ञापन
जयंत चौधरी व अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के दबथुवा में सात दिसंबर को होने वाली गठबंधन की पहली रैली को सपा-रालोद ने प्रतिष्ठा से जोड़ लिया है। इसी दिन गोरखपुर में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की रैली प्रस्तावित है। गठबंधन की रैली की तैयारियों के लिए विधान परिषद सदस्य संजय लाठर आज मेरठ पहुंचेंगे।
अखिलेश यादव के चुनाव अभियान संयोजक लाठर चार दिन तक यहीं रहकर रैली की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। दबथुआ में पहले रालोद की ही रैली होनी थी, लेकिन बाद में इसे गठबंधन की रैली में तब्दील कर दिया गया। यह पहला मौका होगा जब दोनों युवा नेता चुनाव से पहले एक साथ होंगे।
सपा-रालोद की कोशिश है कि भीड़ के लिहाज से यह रैली ऐतिहासिक हो। इसकी वजह भी है। सात दिसंबर को गोरखपुर में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी की रैली है।
यह भी पढ़ें : गजब हाल: उद्घाटन का नारियल टूटा नहीं... सड़क ही टूट गई, तस्वीरों में देखिए सच्चाई
विज्ञापन
शुक्रवार को अखिलेश यादव झांसी में थे, वहां से कार्यक्रम होते ही उन्होंने लाठर को मेरठ पहुंचने के निर्देश दिए। लाठर अखिलेश यादव की सभी रैलियों में दो-तीन दिन पहले पहुंचकर रैली की कमान संभाल रहे हैं। उन्हें रैली, रोड शो और चुनाव प्रबंधन का विशेषज्ञ माना जाता है।
प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भी आज आएंगे
सपा और रालोद गठबंधन की रैली की तैयारियों को लेकर आज सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जेल रोड स्थित सपा पार्टी कार्यालय पर बैठक करेंगे। वह चार दिन मेरठ में ही रहेंगे। सपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष को सर्किट हाउस में रुकवाना था, लेकिन प्रशासन से अनुमति नहीं मिली है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि वहां कमरे खाली नहीं हैं।