सपा नेता शाहिद मंजूर ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- भीड़ तंत्र में बदल रहा लोकतंत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने गढ़ी दौलत पहुंचकर दिल्ली में भीड़ हिंसा में मारे गए कारी उवेश के पिता इस्लाम से मिलकर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। सपा के वरिष्ठ नेता शाहिद मंजूर ने कहा कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र भीड़ तंत्र में बदल रहा है, बिना किसी गलती के निरपराध भीड़ की हिंसा का शिकार हो रहे हैं।
रविवार को मुजफ्फरनगर रोड स्थित सपा कार्यालय में पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, पूर्व मंत्री कमाल, विधान परिषद सदस्य परवेज अली, योजना आयोग के सदस्य प्रोफेसर सुधीर पंवार सपा के जिला कार्यालय में पहुंचे। इस मौके पर सपा के जिला कार्यालय में पत्रकारों के सवाल के जवाब में शाहिद मंजूर ने कहा कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र भीड़ तंत्र में बदल रहा है।
बिना किसी गलती के निरपराध भीड़ की हिंसा का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पर जनता के असली मुद्दे बेरोजगारी, किसानों की आर्थिक बदहाली, बिजली एवं डीजल के दामों में बढ़ोतरी एवं बाजार में मंदी की समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए भावनात्मक मुद्दे उठाने का आरोप लगाया।
इस मौके पर विधान परिषद सदस्य परवेज अली ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार कानून बनाना चाहिए, जिससे पहलू खान, इंस्पेक्टर सुबोध सिंह, कारी उवेश जैसे मासूम लोगों की हत्याएं रुक सके।
यह भी पढ़ें: भीड़ हिंसा में आठ आरोपी गिरफ्तार, हाथ जोड़कर बोले- साहब छोड़ दो, अब किसी को नहीं पीटेंगे
योजना आयोग के पूर्व सदस्य प्रोफेसर डॉक्टर सुधीर पंवार ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कानून के बजाय भय एवं आतंक से अपराध नियंत्रण करने की नीति पर चल रही है, जिससे निरपराध लोग पुलिस की गोलियों एवं भीड़ की हिंसा के शिकार हो रहे हैं। सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के वादों का चीनी मिलों पर कोई असर नहीं हो रहा है।
इस अवसर पर संजय उपाध्याय, जावेद जंग, उमेश प्रधान, खुशनूर आदि भी उपस्थित रहे। बाद में, सपा के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में भीड़ हिंसा में मारे गए कारी उवेश के पिता इस्लाम से मिलकर सांत्वना दी। ग्रामीणों से भी मुलाकात कर स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
यह भी पढ़ें: यूपी: भीड़ का निशाना बन रहे बेकसूर, बागपत में बच्चा चोरी के शक में चार को पीटा, पुलिस ने बचाया
वहीं इस मौके पर उपस्थित उमरदीन प्रधान एवं अन्य ग्रामीणों ने कहा कि भीड़ द्वारा हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिसमें दोनों को निशाना बनाया जा रहा है। जिला पंचायत सदस्य सालिम जंग, साहिब आलम, जानू चौधरी, इस्तियाक प्रधान, मुनव्वर जंग, गुलजार अंसारी आदि मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/