फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP leader raised awareness among voters about getting their names registered on the electoral roll.

Meerut News: सपा नेता ने मतदाताओं को वोट बनवाने के लिए किया जागरूक

Sat, 17 Oct 2026 06:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
SP leader raised awareness among voters about getting their names registered on the electoral roll.
परी​क्षितगढ़- पीएम श्री प्राथमिक ​विद्यालय में सपा नेता किशोर वाल्मीकि बीएलओ से जानकारी लेते ह
परीक्षितगढ़। प्रदेश स्तर पर विशेष अभियान चलाकर नई वोट बनाने और खामियों को दूर करने का कार्य किया जा रहा है। इस अभियान के दौरान 17 अक्तूबर और 24 अक्तूबर 2026 को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शनिवार को सपा नेता किशोर वाल्मीकि कार्यकर्ताओं के साथ पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय पर बने बूथ पर पहुंचकर बीएलओ से जानकारी लेते हुए मतदाताओं की समस्याएं व नई वोट बनवाने का आह्वान किया। किशोर वाल्मीकि ने बताया कि बूथों पर नई वोट बनाने के फॉर्म 6 की कमी है। जिस कारण नई वोट बनने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने अन्य बूथों पर भी पहुंचकर मतदाताओं को वोट का महत्व बताते हुए जागरूक किया। इस मौके पर सपा नेता अवनीश चौधरी ,नौशाद सैफी, राजपाल सिंह, संदीप जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed