फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP leader kunwar mohammad ali has left samajwadi party and joined in RLD in delhi

सपा को एक और झटका: कुंवर मोहम्मद ने थामा रालोद का दामन, चौधरी जयंत ने कराई पार्टी की सदस्यता ग्रहण

Thu, 14 Mar 2024 08:58 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 14 Mar 2024 08:58 PM IST
सार

Meerut News : सपा को एक और झटका लगा है। सपा नेता कुंवर मोहम्मद अली ने बृहस्पतिवार को रालोद का दामन थाम लिया। दिल्ली में चौधरी जयंत ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

विज्ञापन
SP leader kunwar mohammad ali has left samajwadi party and joined in RLD in delhi
चेयरमैन कुंवर मोहम्मद अली ने रालोद ज्वॉइन की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सरधना में नगर पंचायत हर्रा के चेयरमैन कुंवर मोहम्मद अली ने समाजवादी पार्टी छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। दिल्ली स्थित आवास पर बृहस्पतिवार को उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

विज्ञापन


सिवालखास विधानसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) को बड़ा झटका लगा है। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में नगर पंचायत हर्रा के चेयरमैन कुंवर मोहम्मद अली रालोद में शामिल हो गए हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को दिल्ली में चौधरी जयंत सिंह से मुलाकात कर आरएलडी का दामन थाम लिया।

विज्ञापन

बताया गया कि कुंवर मोहम्मद अली इससे पूर्व में सपा और रालोद में रह चुके हैं। राष्ट्रीय लोकदल के केंद्रीय कार्यालय में सपा नेता कुंवर मोहम्मद अली ने रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की उपस्थिति में रालोद की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़ें: UP: महिला की सिर कटी लाश के मामले में नया मोड़, पति ने यह कहकर पुलिस को चौंकाया, प्रेमी ने उतारा था मौत के घाट

इस मौके पर युवा राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वसीम राजा, एडवोकेट सोहराब ग्यास मौजूद रहे। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनसे कहा कि रालोद परिवार में आपका स्वागत है। चौधरी वसीम राजा ने कहा कि चौधरी जयंत सिंह के कुशल नेतृत्व व रालोद की नीतियों से प्रभावित हो कर लगातार रालोद का कुनबा बढ़ता जा रहा है, जिसमें आम जनता का विश्वास जुड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें: UP: हाथों की मेहंदी नहीं छूटी और उजड़ गया सुहाग, दो दिन पहले हुई थी शादी, रिंकू की मौत से गांव में पसरा मातम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed