फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP leader Atul Pradhan under house arrest in Meerut, says Government wants to weaken wrestlers strike

भाकियू का दिल्ली कूच: मेरठ में सपा नेता अतुल प्रधान नजरबंद, कहा-पहलवानों के धरने को कमजोर करना चाहती है सरकार

Sun, 28 May 2023 12:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 28 May 2023 12:08 PM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन के पहलवानों के धरने को लेकर आज भाकियू कार्यकर्ता व किसान संगठनों  के नेता दिल्ली कूच कर रहे हैं। वहीं इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने कई नेताओं को नजरबंद कर दिया है। मेरठ में सपा विधायक अतुल प्रधान को उनके घर पर ही पुलिस ने नजरबंद कर दिया है।

विज्ञापन
SP leader Atul Pradhan under house arrest in Meerut, says Government wants to weaken wrestlers strike
सपा विधायक अतुल प्रधान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान नजर बंद किए गए हैं। बताया गया कि अतुल प्रधान दिल्ली में पहलवानों के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। शास्त्रीनगर में पुलिस द्वारा उनके घर पर नजरबंद किया गया है। पुलिस और क्यूआरटी ने उनके घर पर डेरा डाला हुआ है। घर के बाहर और भीतर पुलिस फोर्स तैनात है। सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया पुलिस फोर्स के साथ सपा विधायक अतुल प्रधान के घर मौजूद हैं।
विज्ञापन


सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि डबल इंजन सरकार की तानाशाही है। जंतर-मंतर पर जाने से हमें रोका जा रहा है, लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन हो रहा है। मेरे घर पर पुलिस लगाने की भर्त्सना करता हूं। सरकार  दिल्ली के धरने को कमजोर करना चाहती है।
विज्ञापन


 

भाकियू की पंचायत को लेकर मेरठ में भारी पुलिसबल तैनात किया गया। यहां सिवाया टोल पर पुलिस फोर्स तैनात है। पुलिस सभी वाहनों की वीडियोग्राफी कर रही है। कई प्वाइंट पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। साथ ही क्यूआरटी भी लगाई गई है। कंकरखेड़ा, परतापुर, मोहिद्दीनपुर, काशी टोल पर भारी संख्या में फोर्स तैनात है।

टोल प्लाजा पर तैनात रही पुलिस, भाकियू की दो गाड़ी रोकीं 
भारतीय किसान यूनियन के दिल्ली कूच को लेकर शिवाय टोल प्लाजा पर पुलिस बल तैनात रहा। वहां पर भाकियू की दो गाड़ी आईं तो पुलिस ने उन्हें वापस कर दिया। इस बीच राकेश टिकैत की गाड़ी दिल्ली के लिए निकल गई।

मुजफ्फरनगर से दिल्ली जाने वाले किसानों को रोकने के लिए दौराला थाना पुलिस ओर आरआरएफ पुलिस बल दौराला सिवाया टोल प्लाजा पर तैनात रहे। पुलिस ने मुजफ्फरनगर से आने वाली सभी गाड़ियों पर निगाह रखी। मुजफ्फरनगर की तरफ से भारतीय किसान यूनियन का झंडा लगी आईं दो गाड़ियों को पुलिस ने सिवाया टोल प्लाजा पर ही रोक दिया और दोनों गाड़ियों को वापस भी कर दिया।
 

वहीं कुछ ही देर बाद भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत अपने साथियों के साथ मुजफ्फरनगर की तरफ से कार से सिवाया टोल प्लाजा पर पहुंचे जो दिल्ली जा रहे थे, उनके काफिले को पुलिस नहीं रोका और उनका काफिला दिल्ली की ओर रवाना हो गया। अभी भी सिवाया टोल प्लाजा पर पुलिस बल तैनात है। वहां पर एसपी ट्रैफिक ओर एडीएम सिटी को पुलिस फोर्स के साथ लगाया गया है जिससे किसान ज्यादा से ज्यादा दिल्ली कूच न कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed