फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP and RLD rally in Meerut: Chaudhary Jayant said that this in next election the people will defeat the BJP

मेरठ में रैली: चौधरी जयंत बोले- सत्ता के नशे में चूर भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेंगे पश्चिम के लोग

Wed, 08 Dec 2021 03:13 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 08 Dec 2021 03:13 AM IST
सार

जयंत ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। जयंत ने कहा कि यहां से पलायन करके उत्तर प्रदेश का नौजवान मजबूर होकर देश के बड़े शहरों में काम कर रहा है लेकिन, बाबाजी को यह पलायन नहीं दिख रहा।

विज्ञापन
SP and RLD rally in Meerut: Chaudhary Jayant said that this in next election the people will defeat the BJP
जयंत चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि पश्चिम के लोग सत्ता के नशे में चूर बीजेपी सरकार को उखाड़ फेकेंगे। उन्होंने कहा कि बाबा की गाड़ी औरंगजेब से शुरू होकर कैराना पलायन पर आकर रुक जाती हैं। युवा परीक्षा देने जाते हैं, लेकिन पेपर लीक हो जाता है। भर्ती के लिए बुलाया जाता है लेकिन नौकरी नहीं लाठियां मिलती हैं।

विज्ञापन


चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि यहां से पलायन करके उत्तर प्रदेश का नौजवान मजबूर होकर देश के बड़े शहरों में काम कर रहा है लेकिन, बाबाजी को यह पलायन नहीं दिख रहा। जयंत ने 23 दिसंबर को किसान दिवस के मौके पर अलीगढ़ के इगलास में आयोजित सभा में सभी से पहुंचने की अपील भी की।
विज्ञापन


जयंत सिंह ने कहा कि अब इनकी नफरत की बातें चलने वाली नहीं हैं। डबल इंजन की सरकार का आपने हाल देखा है कि बिजनौर में विधायक नई सड़क का उद्घाटन करने के लिए नारियल फोड़ते हैं, लेकिन नारियल की जगह सड़क टूट जाती है। अखिलेश जी ने एक्सप्रेस-वे बनवाए, ये इंजीनियर की भाषा समझते हैं, विज्ञान समझते हैं। ये ऑर्टिफिशियल इटेंलीजेंस की बात करते हैं, लेकिन बाबाजी को ये सारी बात समझ में नहीं आती। जयंत ने तंज कसते हुए कहा कि बाबा जी को गुस्सा भी बहुत आता है। मैंने उन्हें कभी हंसते हुए नहीं देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अखिलेश-जयंत की रैली: बेकाबू हुई भीड़, डी तोड़कर मंच तक पहुंची भीड़, मीडिया का स्टेज भी टूटा, देखिए तस्वीरें

किसानों पर अत्याचार हुए, फायरब्रांड चुप रहे
जयंत ने परिवर्तन संदेश रैली में आए जनसैलाब का राम-राम से संबोधन किया। मेरठ की क्रांति-पवित्र धरती को नमन करते हुए कहा कि हमारे यहां मान्यता है कि धरती मां की तरह होती है, कुछ न कुछ इसमें खास है। 1857 से पहले हो या उसके बाद हो यहां के लोगों ने देश के आगे जब-जब चुनौती आई, बेटे-बेटियों ने उसका हमेशा मुकाबला किया। शायद इससे बेहतर उदाहरण नहीं दे सकता कि जहां आज ये रैली हो रही है, ये जमीन उस गांव की है, जहां के शहीद मामचंद शर्मा ने भारत-पाकिस्तान के युद्घ में शहादत दी।

जयंत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता खुद को फायरब्रांड बताते हैं। एक साल किसानों का अपमान हुआ लेकिन, भाजपा के किसी भी नेता की एक शब्द भी बोलने की हिम्मत नहीं हुई। ये फायरब्रांड नहीं हैं। फायरब्रांड तो मेरठ में पैदा होते हैं। उन्होंने कहा कि मेरठ के लोगों ने हमेशा करके दिखाया है। यह चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि है।

यह भी पढ़ें: ऐतिहासिक रैली में खूब हुई नारेबाजी: सत्ता की चाह... किसानों-नौजवानों पर अखिलेश-जयंत की निगाह, भाषण में बयां किया दर्द

मेरठ में बनेगा शहीद स्मारक
जयंत ने कहा कि किसानों ने पहली बार सरकार को झुकाने का काम किया। उन्होंने बहुत बड़ी कुर्बानी दी है। लखीमपुर में किसानों को रौंदा गया। आंदोलन में सात सौ किसान शहीद हो गए। मेरठ की क्रांतिधरा पर कहना चाहता हूं कि हम अखिलेश जी के साथ चल रहे हैं, हमारे गठबंधन का आज एलान आज हो गया है। ये डबल इंजन की सरकार हम देंगे, लोकदल और सपा का कार्यकर्ता देगा। जब हमारी सरकार बनेगी, जब अखिलेश जी का रथ जीतकर लखनऊ पहुंचेगा तो हम पहला काम करेंगे कि मेरठ में शहीद किसानों की स्मृति में एक स्मारक बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed