{"_id":"60b000cf8ebc3edb171cf4c5","slug":"sonu-s-murder-four-more-accused-arrested-sent-to-jail-sardana-news-mrt5401585114","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: सोनू की मौत के मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस हिरासत में संदिग्ध हालत में हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: सोनू की मौत के मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस हिरासत में संदिग्ध हालत में हुई थी मौत
Fri, 28 May 2021 10:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 10:03 AM IST
सार
सोनू की मौत के मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोनू की पुलिस हिरासत में संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
मृतक युवक का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जनपद में जानीखुर्द थाना क्षेत्र के गांव नेक निवासी आशीष उर्फ सोनू की मौत के मामले में चार आरोपियों को जानी पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
गांव नेक निवासी आशीष उर्फ सोनू पुत्र धर्मेंद्र की गांव टिमकिया निवासी मीनू उर्फ नवनीत पुत्र नानकचंद्र से मारपीट हो गई थी। इस घटना में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया था। सोनू की पुलिस हिरासत में हालत खराब होने पर मौत हो गई थी। परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस ने घटना की रिपोर्ट मीनू और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज की थी। पुलिस ने आरोपी मीनू को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गुरुवार को पुलिस ने घटना के चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
जानी थाना प्रभारी संजय वर्मा के अनुसार पुलिस ने सोनू की हत्या में शामिल अवनीत पुत्र नानक चंद्र, शक्ति पुत्र जितेंद्र, सुशील पुत्र राजबीर और अमित पुत्र जयबीर को सिवाल गंगनहर पुल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन