फोटो
मेरठ। मिरगपुर के जेल से रिहा होने पर बुधवार को राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू गुर्जर का मेरठ आगमन पर काजीपुर के ग्राम वासियों ने धनसिंह कोतवाल की प्रतिमा देकर उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना के पदाधिकारियों ने बसंती चोला देकर उन्हें बधाई दी। इसके बाद आयोजित सभा में आगे की रणनीति पर चर्चा करने के साथ नई योजना बनाई गई। इस दौरान बाबा मनवीर फौजी, ओमवीर भड़ाना, राष्ट्रीय सचिव गौरव गुर्जर, जिलाध्यक्ष सोनू बैंसला, ऋषिपाल गुर्जर गंगोल,जितेश भड़ाना,अंकित गुर्जर, रानी नगला, अंकित अधाना, रामपाल बैंसला,विवेक हूण फौजी,रिंकू भड़ाना, आजाद सिंह,सारांश भड़ाना, मोहित धामा,विवेक बैसला, उमंग बैसला, गोलू बैंसला सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद