{"_id":"6122ab468ebc3e7a183718ba","slug":"son-of-sweets-seller-missed-meerut-news-mrt5529285192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: रक्षाबंधन पर मिठाई विक्रेता का बेटा लापता, बदमाशों ने खून निकालकर छोड़ा, बदहवास हालत में घर पहुंचा वंश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेरठ: रक्षाबंधन पर मिठाई विक्रेता का बेटा लापता, बदमाशों ने खून निकालकर छोड़ा, बदहवास हालत में घर पहुंचा वंश
Mon, 23 Aug 2021 02:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 02:47 PM IST
सार
परिजनों के अनुसार रात में वंश लौटा तो वह बदहवास हालत में था। उसने इतना ही बताया कि बाइक सवार बदमाश किसी जगह पर ले गए थे और वहां तीन बच्चों का खून निकाला गया।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के पल्लवपुरम फेज-2 में मिठाई विक्रेता लाल सिंह का 12 वर्षीय बेटा वंश नालंदा विद्यापीठ के पास अपने दोस्त के यहां जाने की बात कहकर घर से निकला था। मगर, देर शाम तक भी नहीं लौटा। तलाश करने के बाद भी पता नहीं चला तो परिजनों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। वहीं, रात करीब दस बजे बच्चा बदहवास हालत में घर पहुंचा तो परिजन घबरा गए।
विज्ञापन
बाद में उसने बताया कि दोस्त के घर के पास से बाइक सवार बदमाश उसे और दो अन्य बच्चों को लेकर गए थे। उन्होंने सीरिंज से उनके शरीर का खून निकाला और धमकी देते हुए आरएन इंटरनेशनल स्कूल के पास फेंक गए। लाल सिंह की क्षेत्र में ही अमित स्वीट्स के नाम से दुकान है। उनके मुताबिक, रविवार दोपहर तक वंश घर पर ही था। दोपहर बाद करीब ढाई बजे वह दोस्त के पास किताब लेने की बात कहकर घर से गया था। काफी देर तक भी वह घर नहीं लौटा तो उनकी चिंता बढ़ गई। उन्होंने आसपास काफी तलाश किया। शाम तक वह नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार रात में वंश लौटा तो वह बदहवास हालत में था। उसने इतना ही बताया कि बाइक सवार बदमाश किसी जगह पर ले गए थे और वहां तीन बच्चों का खून निकाला गया। थाना प्रभारी देवेश कुमार का कहना है कि अभी यह पता नहीं चला है कि बच्चों को ले जाने और खून निकालने के पीछे क्या वजह रही। इसकी जांच की जा रही है। कुछ लोगों ने आशंका जताई कि बच्चों को ले जाने के पीछे तंत्र मंत्र की कोशिश भी हो सकती है। वंश एक स्कूल में क्रिकेट का अभ्यास भी करता है।
विज्ञापन