फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Son of BJP leader missing from Jagriti Vihar found in Benaras after one and half year

जागृति विहार से लापता भाजपा नेता का बेटा डेढ़ साल बनारस से बरामद

Fri, 05 Feb 2021 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Son of BJP leader missing from Jagriti Vihar found in Benaras after one and half year
जागृति विहार से लापता भाजपा नेता का बेटा डेढ़ साल बाद बनारस में मिला
विज्ञापन

मेरठ। जागृति विहार निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष सौमित्र के बेटे विशाल को डेढ़ साल बाद पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। वह बनारस में एक होटल में काम करता मिला है। उसके मिलने से परिवार काफी खुश है।
विशाल डेढ़ साल पहले अपने दोस्तों के साथ इलाहाबाद घूमने के लिए गया था। विशाल के सभी दोस्त लौट आए, लेकिन वह नहीं आया था। इस मामले की शिकायत पीड़ित परिवार ने मेडिकल थाने में की थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले में भाजपा नेता ने 15 दिन पहले घर से पलायन करने का बोर्ड लगा दिया था। इसके बाद ही भाजपा नेता विनीत शारदा अग्रवाल समेत कई नेताओं में उसके घर जाकर जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों से बात की। एडीजी ने क्राइम ब्रांच की टीम को विशाल की तलाश में लगा दिया। क्राइम ब्रांच ने विशाल को बनारस से बरामद कर लिया। वह एक होटल में काम कर रहा था। एडीजी राजीव सभरवाल का कहना है कि युवक के लापता होने की जानकारी लगते ही पुलिस टीम लगाई गई थी। लेकिन अब सफलता मिली है। विनीत शारदा ने भाजपा नेता के घर पर पहुंचकर विशाल का हाल जाना।
विज्ञापन

शारदा ने कहा कि वह पार्टी के किसी पर कार्यकर्ता पर आंच नहीं आने देंगे। उन्होंने विशाल शर्मा को भरोसा दिलाया कि अगर वह नौकरी करना चाहता है तो नौकरी कर ले। अन्यथा व्यापार के लिए वह उसे मुद्रा लोन दिलाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने विशाल का पता लगाने पर एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल का सम्मान करने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed