फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SO line spot in bank robbery case in Baghpat

यूपी:बागपत में बैंक लूट मामले में एसओ लाइन हाजिर, दिनदहाड़े हुई थी पंद्रह लाख की लूट

Mon, 30 Sep 2019 02:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 30 Sep 2019 02:34 PM IST
विज्ञापन
SO line spot in bank robbery case in Baghpat
सिंडिकेट बैंक में लूट - फोटो : अमर उजाला

बागपत के सिंडिकेट बैंक शाखा तुगाना में हुई 15 लाख की लूट का खुलासा नहीं होने पर एसपी ने छपरौली थानाध्यक्ष रणधीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। इंस्पेक्टर दिनेश चिकारा को थाने का चार्ज दिया गया है।

विज्ञापन


छपरौली थाना क्षेत्र के तुगाना गांव में स्थित सिंडिकेट बैंक शाखा में नौ सितंबर को बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर 15 लाख रुपये की लूट की थी। बदमाश सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी साथ ले गए थे। इस घटना पुलिस 20 दिन बाद भी खुलासा नहीं कर पाई। 
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: सहारनपुर: पुलिस ने देवबंद सीएचसी से फर्जी एमबीबीएस डिग्रीधारी संविदा चिकित्सक को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी आलोक सिंह ने भी मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ तक के पुलिसकर्मियों को खुलासे के लिए लगाया था। लेकिन चार जिलों की पुलिस भी खुलासा करने में विफल रही। लूट के अलावा भी क्षेत्र में कई आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस घटनाओं को भी नहीं रोक पा रही हैं। 

लूट का खुलासा नहीं होने पर एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने छपरौली थानाध्यक्ष रणधीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। इंस्पेक्टर दिनेश चिकारा को थाने का चार्ज सौंपा गया है। एसपी ने बताया कि लूट का खुलासा नहीं होने पर एसओ को हटाया गया है। पुलिस की टीम खुलासे में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed