फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SO and Inspector of women police station suspended in corruption, many more on radar now

मेरठ में बड़ी कार्रवाई: भ्रष्टाचार में महिला थाने की एसओ और दरोगा निलंबित, अभी और कई रडार पर

Mon, 09 May 2022 02:01 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 09 May 2022 02:01 PM IST
सार

आरोप है कि तीन दिन पहले सेना के जवान से महिला थाना प्रभारी मोनिका जिंदल और विवेचक रितु ने मुकदमे में लगी धारा 376 हटाने के बदले में एक लाख रुपये की मांग कर दी।बताया जा रहा है कि भ्रष्टाचार के मामले में कई शिकायत पहुंचने के बाद एसएसपी ने इसे गंभीरता से लिया है।

विज्ञापन
SO and Inspector of women police station suspended in corruption, many more on radar now
मोनिका जिंदल - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में दुष्कर्म के मामले में धारा हटाने के लिए फौजी से रिश्वत लेने के आरोप में महिला थाने की एसओ मोनिका जिंदल और दरोगा रितु काजला को एसएसपी ने रविवार को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि मोनिका और रितु ने एक लाख रुपये में सौदा किया और रिश्वत के 34 हजार रुपये वसूल भी लिए। एसपी देहात ने साक्ष्य और वीडियो सत्य पाए जाने के आधार पर रिपोर्ट दी थी। एसएसपी ने एफआईआर दर्ज करने के भी आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक सेना में जवान है। उसकी पोस्टिंग नगालैंड में है। सेना के जवान की भाभी का मायका कंकरखेड़ा में है। भाभी ने ससुराल वालों के साथ सेना के जवान पर भी दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म का मुकदमा महिला थाने में दर्ज कराया है। इसकी विवेचना महिला थाने में तैनात दरोगा रितु काजला कर रहीं हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: झारखंड की आईएएस पूजा सिंघल का मेरठ से कनेक्शन आया सामने, बना चुकी हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचना से संबंधित जानकारी जुटाने के लिए विवेचक बार-बार सेना के जवान और उसके परिवार को थाने बुला रहीं थीं। आरोप है कि तीन दिन पहले सेना के जवान से महिला थाना प्रभारी मोनिका जिंदल और विवेचक रितु ने मुकदमे में लगी धारा 376 हटाने के बदले में एक लाख रुपये की मांग कर दी। 

सेना के जवान के साथ उसका एक रिश्तेदार भी महिला थाने में गया था। रिश्तेदार होमगार्ड है और कोतवाली थाने में उसकी पोस्टिंग है। होमगार्ड ने थाना प्रभारी मोनिका जिंदल और विवेचक द्वारा एक लाख रुपये डिमांड की वीडियो अपने मोबाइल में बना ली थी। होमगार्ड ने यह भी बताया कि रिश्वत में 34 हजार रुपये मोनिका और रितु ने ले लिए थे। मामले से जुड़े साक्ष्यों, वीडियो आदि की जांच के लिए एसएसपी ने एसपी देहात को लगाया था। 


अभी और कई रडार पर
महिला थाने की लगातार शिकायतें एसएसपी कार्यालय में पहुंच रही हैं। बताया जा रहा है कि भ्रष्टाचार के मामले में कई शिकायत पहुंचने के बाद एसएसपी ने इसे गंभीरता से लिया है। अभी कई और रडार पर है। पहले भी महिला थाना भ्रष्टाचार के मामलों में चर्चाओं में रहा है। पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है।

सबूत के बाद कार्रवाई 
एक मुकदमे की जांच रितु काजला द्वारा की जा रही थी। एक वीडियो सामने आया है जिसमें मोनिका जिंदल के सामने पैसों के लेनदेन की बात चल रही है। विस्तार से जांच कराई गई जिसमें भ्रष्टाचार के साक्ष्य मिले हैं। मोनिका जिंदल और रितु को निलंबित करते हुए विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। एसएसपी का कहना है कि भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed