फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Smack smugglers caught in dress of kanwariya in meerut

Meerut: कांवड़िये के भेष में स्मैक की तस्करी कर रहे दूसरे समुदाय के युवक को पकड़ा, 33 पुड़िया बरामद

Mon, 10 Jul 2023 08:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 10 Jul 2023 08:23 PM IST
सार

कावड़ यात्रा के दौरान स्मैक की तस्करी करने वालों का धंधा भी फल फूल रहा है। दौराला में दूसरे समुदाय के एक युवक को स्मैक की तस्करी करते हुए पकड़ा है।

विज्ञापन
Smack smugglers caught in dress of kanwariya in meerut
स्मैक की पुड़िया - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान स्मैक की तस्करी करने वाले माफियाओं का धंधा जमकर फल फूल रहा है। दौराला में कांवड़ यात्रा के दौरान बाइक फिसलने से घायल हुए एक युवक से जब पूछताछ की गई तो स्मैक तस्करी की पोल खुली।

विज्ञापन


कांवड़िये के भेष में मुस्लिम युवक दिल्ली से हरिद्वार तक स्मैक की सप्लाई कर रहा था। युवक के पास से भारी मात्रा में स्मैक की पुड़िया बरामद की गई। थाना पुलिस ने मामले की जानकारी से अधिकारियों को अवगत कराया। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बी 208 जेजे कॉलोनी रोड उत्तम नगर दिल्ली निवासी जाहिद पुत्र मोहम्मद जुबैर कांवड़िया के भेष में बाइक से हरिद्वार गया था। सोमवार को वापस लौटने के दौरान सीएचसी दौराला के सामने कीचड़ के चलते उसकी बाइक फिसल गई। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आस पास मौजूद लोगों ने उसे सीएचसी दौराला में उपचार के लिए भर्ती कराया। उपचार के लिए भर्ती कराए जाने के दौरान युवक का नाम पूछने पर चिकित्सकों को उसके मुस्लिम होने की जानकारी हुई। जिस पर चिकित्सकों ने उसका आधार कार्ड देखा तो युवक मुस्लिम निकला और कांविड़या के भेष में था। इस पर चिकित्सकों ने पुलिस को सूचना दी।

जानकारी मिलने पर दौराला पुलिस सीएचसी पहुंची और युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 33 स्मैक की पुड़िया बरामद की गई। पुलिस ने स्मैक व उसका आधार कार्ड कब्जे में ले लिया और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। जाहिद दिल्ली से लेकर हरिद्वार तक कांवड़ियों को स्मैक की सप्लाई कर रहा था।

कांवड़ यात्रा के दौरान नशे का कारोबार किए जाने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस पूछताछ में युवक ने स्मैक कांवड़ियों को बेचने की बात कहीं। परंतु, थोड़ी ही देर बाद युवक अपना बयान बदलते हुए स्वयं नशा करने की बात कहीं। फिलहाल, पुलिस ने युवक को हिरासत में ले रखा है और कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed