फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Slogan Competition on Service, Security, and Values

Meerut News: सेवा, सुरक्षा, संस्कार पर स्लोगन प्रतियोगिता

Thu, 13 Aug 2026 07:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
Slogan Competition on Service, Security, and Values
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को छोटी पहल, बड़ा बदलाव, सेवा, सुरक्षा और संस्कार विषय पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

आयोजन भारत स्काउट एवं गाइड, उत्तर प्रदेश के निदेशक प्रभात कुमार और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के जिला मुख्य आयुक्त दुष्यंत कुमार चौहान के मार्गदर्शन में हुआ। प्रतियोगिता का संयोजन रेंजर लीडर कविता गर्ग ने किया। डॉ. ममता सिंह और डॉ. नीलम शर्मा सह-संयोजिका रहीं। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अनीता राठी ने कहा कि स्काउटिंग गतिविधियां विद्यार्थियों में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया। सह प्रादेशिक संगठन आयुक्त अमित कुमार ने कार्यक्रम की प्रशंसा की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सेवा, सुरक्षा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे मूल्यों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया गया। सनोबर, लायबा, समरीन, सपना और इकरा सहित कई रेंजर्स ने इसमें भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed