फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Six years old was playing with innocent friends, dogs attacked and ate up innocent

छह साल का मासूम दोस्तों संग खेल रहा था, कुत्तों ने किया हमला और मासूम को खा गए

Fri, 14 Apr 2017 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चिलकाना/सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/चिलकाना/सहारनपुर Updated Fri, 14 Apr 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
Six years old was playing with innocent friends, dogs attacked and ate up innocent
सड़क पर झुंड में खड़े कुत्ते

गांव के बाहर खेल रहे बच्चों पर बृहस्पतिवार की देर शाम आवारा कुत्तों ने हमला बोल दिया। एक छह साल के मासूम को दर्जनों आवारा कुत्तों ने घेरकर खा डाला। चिलकाना क्षेत्र के शाहपुर दाऊद में बृहस्पतिवार की देर शाम गांव के बच्चे खेल रहे थे। गांव के बाहर खेल रहे बच्चों पर अचानक दर्जनों कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। जब तक बच्चे समझ पाते इससे पहले कुत्तों ने झपट्टा मारना शुरू कर दिया। वहां खेल रहे और बच्चे भाग गए, लेकिन आस मोहम्मद पुत्र पप्पू निवासी शाहपुर दाऊद भागते समय गिर गया। गिरते ही आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और नोचने लगे।

विज्ञापन


कुत्तों ने कमर के नीचे पैर तक उस मासूम को नोच डाला। बच्चे की कमर के नीचे का पूरा मांस कुत्ते नोचकर खा गए। इस बीच मौके पर पहुंचे लोगों ने कुत्तों को बड़ी मुश्किल से भगाया और बच्चे को गंभीर हालत में चिलकाना सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि देर शाम बच्चों पर कुत्तों के हमले के बाद केवल आस मोहम्मद ही फंस गया था। वहां से भागकर बच्चों ने गांव में आकर इसकी सूचना दी तो ग्रामीण वहां पहुंचे। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत माहौल है।
विज्ञापन


धर, किसान पप्पू बेटे की मौत के बाद सदमे है और परिजनों में कोहराम मच गया। चिलकाना में कुत्तों द्वारा मासूम बच्चे को नोंच-नोंच कर मार डालने की घटना पहली नहीं हैं। सहारनपुर के ही मल्हीपुर रोड पर दो साल की मासूम बच्ची को भी कुत्तों ने नोंच-नोंच कर मार डाला था। रामपुर में एक बच्चे की कुत्ते के काटने से मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed