फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: six injured in fight in lalpur village

मेरठ: डोल तोड़ने के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और बलकटी से किए गए वार, छह लोग घायल

Mon, 12 Apr 2021 11:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 12 Apr 2021 11:25 AM IST
सार

  • मेरठ में डोल तोड़ने के विवाद में खूनी संघर्ष, छह लोग घायल
  • दो पक्षों के बीच में लाठी-डंडों और बलकटी से किए गए वार

विज्ञापन
Meerut News: six injured in fight in lalpur village
संघर्ष में घायल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में खेत की डोल तोड़कर पानी चलाने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान लाठी-डंडों, बलकटी और बल्लम से वार किए गए। घटना में छह लोग घायल हो गए। इनमें से एक ग्रामीण की हालत गंभीर है। उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमले का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


लालपुर निवासी कैलाश ने बताया कि उसने ईख बोने के लिए उन्होंने अपने खेत को तैयार किया था। आरोप है कि रविवार को पड़ोसी रिच्छपाल ने उसकी खेत की डोल को तोड़ दिया। इसके बाद पानी चला दिया। जब इसका विरोध किया तो उसने अपने बेटे कृष्णपाल सहित अन्य लोगों के साथ लाठी डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसका पता चलने पर कैलाश का भाई कर्मवीर, बेटा रोहित और अमित भी पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों में काफी देर तक संघर्ष चलता रहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शादी का अनोखा मामला: सात फेरों होते ही दुल्हन नगदी-जेवरात लेकर फरार, हर कोई हैरान, जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में एक पक्ष से कैलाश, कर्मवीर, रोहित, अमित और दूसरे पक्ष से रिच्छपाल, कृष्णपाल घायल हो गए। कर्मवीर की हालत देखते हुए उसे मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने अन्य घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। थाना पुलिस का कहना है कि इस मामले में फिलहाल अंकुश, विकास, कृष्णपाल और रिच्छपाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed