फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   six arrested for firing after two parties fight over a minor Dispute in Cotla area meerut city

मेरठ के कोटला इलाके में रंजिशन दो पक्षों में पथराव और फायरिंग, राहगीर घायल, छह गिरफ्तार

Fri, 07 Aug 2020 01:19 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 07 Aug 2020 01:19 AM IST
सार

पथराव में एक राहगीर घायल, पुलिस ने दोनों पक्षों से छह लोगों को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
six arrested for firing after two parties fight over a minor Dispute in Cotla area meerut city
meerut police - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ घंटाघर स्थित कोटला बाजार में  गुरुवार शाम दो पक्षों में रंजिशन मारपीट, पथराव एवं फायरिंग हो गई। पथराव में एक राहगीर घायल हो गया। इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


देहली गेट थाना क्षेत्र के कोटला बाजार में अमान पुत्र सारिक और काशिफ पुत्र सलाउद्दीन के बीच रंजिश है। पुलिस के अनुसार अमान ने काशिफ को रास्ते में रोककर मारपीट कर दी। इसकी जानकारी पाकर दोनों पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। उनमें मारपीट, पथराव एवं फायरिंग हो गई। पथराव में एक राहगीर आमिर निवासी कोटला घायल हो गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पाकर देहली गेट पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि दोनों पक्षों की ओर से करीब 10 राउंड फायरिंग हुई है। अमान पक्ष से आसिफ ने गोलियां चला दीं। जिससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने एक पक्ष से सारिक, आसिफ, अमान तथा दूसरे पक्ष से काशिफ, सलाउद्दीन और ग्यासुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के मामले में आसिफ काट चुका है जेल
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के अनुसार आरोपी आसिफ 1997 में हत्या के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने उसका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। आरोपी सारिक जानलेवा हमले में जेल गया था। पुलिस ने अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की जांच शुरू कर दी है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। 

कुख्यात बद्दो से आरोपी का संबंध
पुलिस के मुताबिक एक आरोपी का कनेक्शन मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो से बताया है। बद्दो का एक करीबी मामले की जानकारी लेने देहली गेट थाने में भी पहुंचा था। उसे देख लोगों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे चलता कर दिया। हालांकि पुलिस आरोपी के बद्दो से संबंध होने से इनकार कर रही है।

पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। छह आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है। जिन लोगों ने गोलियां चलाई, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। -अजय साहनी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed