{"_id":"627d6fb49a37382e285a240a","slug":"sirfire-lover-made-the-girl-drink-poisonous-substance-sardana-news-mrt588322512","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे आशिक ने युवती को जहरीला पदार्थ पिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरफिरे आशिक ने युवती को जहरीला पदार्थ पिलाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरफिरे आशिक ने युवती को जहरीला पदार्थ पिलाया
युवती का निकाह तय किए जाने से था नाराज, साथियों संग की वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर के एक मोहल्ला में सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर युवती को ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने युवती को जहरीला पदार्थ पिला दिया। परिजनों के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। गंभीर हालत में युवती को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
एक मोहल्ला निवासी युवक पड़ोस की युवती से एकतरफा प्यार करता है। आरोप है कि बीती 6 मई को आरोपी युवती को बहला-फुसलाकर साथ ले गया था। इसके बाद परिजनों ने युवती का निकाह तय कर दिया था। इसी बात से नाराज युवक ने अपने साथियों के साथ युवती के घर में घुसकर उसे ले जाने का प्रयास किया। युवती व परिजनों के विरोध करने पर सिरफिरे आशिक ने साथियों के साथ मिलकर युवती को जहरीला पदार्थ पिला दिया। परिजनों ने बेहोशी की हालत में युवती को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित युवती के भाई ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।