फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mehfil was so young at heart to heart, so immersed in fun ...

मिले दिल से दिल तो जवां हो गई महफिल, फिर मस्ती में इस कदर डूबे...

Mon, 26 Dec 2016 11:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 26 Dec 2016 11:48 AM IST
विज्ञापन
Mehfil was so young at heart to heart, so immersed in fun ...
कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला

मेडिकल कॉलेज में रविवार को चिकित्सकों और उनके परिवारों ने जमकर धमाल मचाया। गीत और संगीत की धुन पर सब झूम उठे। पुराने दोस्तों को देखकर सभी एक-दूसरे के गले से लिपट गए। जूनियर्स ने सीनियर्स से आशीर्वाद लिया। हालचाल पूछा और फिर मस्ती में डूब गए। मौका था 1966 बैच की गोल्ड जुबली और 1991 की सिल्वर जुबली का। सिंगर रितु पाठक की मधुर आवाज ने कार्यक्रम को और रंगीन कर दिया।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (ओएसए) की तरफ से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अमेरिका, आस्ट्रेलिया से लेकर संयुक्त अरब अमीरात में सेवारत 1991 बैच के चिकित्सक भी पहुंचे। करीब 1100 से अधिक चिकित्सक, उनके परिवारों ने सेलिब्रेशन का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम की शुरुआत में मेडिकल कॉलेज के पहले बैच से जुड़े चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। 1991 बैच को पढ़ाने वाले चिकित्सकों को शॉल व स्मृति चिह्न भेंट किए गए। तमाम प्रतिस्पर्धाओं के लकी ड्रॉ निकाल कर ओएसए की तरफ से कुछ चुनिंदा चिकित्सकों को गिफ्ट भी दिए गए। रितु पाठक की धमाकेदार प्रस्तुति के बीच सब झूमने लगे। दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ डांस का सिलसिला शाम चार बजे तक चलता रहा। डॉ. भूपेंद्र चौधरी, डॉ. ममतेश गुप्ता, डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. पूजा शर्मा से लेकर डॉ. सीमा व अन्य चिकित्सकों ने मंच पर ठुमके लगाए। 
विज्ञापन


गैलरी रही आकर्षण का केंद्र  
मेडिकल कॉलेज के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र गैलरी रही, जो 1991 बैच की तरफ से बनी गई थी। गैलरी में पुरानी यादों को संजोया गया था। एंट्री प्वाइंट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक टेबल लगाई गईं थीं। इन फोटो से 1991 बैच की यादें ताजा हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रेस कोड के हिसाब से थी डेकोरेशन
1991 बैच के सभी चिकित्सक ड्रेस कोड में थे। पुरुष चिकित्सक सफेद शर्ट व ब्लू कोट और पेंट में थे। ऑरेंज  कलर की टाई लगाई हुई थी। महिला चिकित्सक ऑरेंज कलर की साड़ी पहने हुईं थीं। डेकोरेशन भी ऑरेंज और व्हाइट कलर से की गई थी। टेंट भी इन्हीं दो रंगों का था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed