फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sick people return home due to food poisoning

फूड प्वायजनिंग से बीमार लोग घर लौटे

Sun, 29 Nov 2020 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Sick people return home due to food poisoning
फूड प्वायजनिंग से बीमार लोग घर लौटे
विज्ञापन

सरधना। कस्बे के भामौरी गांव में शुक्रवार रात शादी समारोह के दौरान फूड प्वायजनिंग का शिकार हुए लोग उपचार के बाद शनिवार को घर लौट गए। बीमार लोगों को सीएचसी और भारतीय जैन मिलन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
गांव निवासी रविंद्र पुत्र टीका की पुत्री राधा की बारात शुक्रवार को सहारनपुर देवबंद के बड़गांव क्षेत्र के शहद माजरा गांव से आई थी। देररात खाना खाने के बाद बरात लौटने की तैयारी कर रही थी। इसी बीच एक के बाद एक कई लोगों की तबियत बिगड़ने लगी। ग्रामीणों ने विदाई की रस्म रोककर बरातियों को अस्पताल भिजवाना शुरू किया। सीएचसी में 22 और भारतीय जैन मिलन हॉस्पिटल में 18 लोगों को भर्ती कराया गया। बाद में सूचना पर पहुंचे एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने ग्रामीणों और बीमार लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

खाद्य निरीक्षक सुनील कुमार ने रात में ही खाद्य सामग्री की सैंपलिंग कराकर जांच को भेजा। शनिवार को एसडीम ने अस्पताल पहुंचकर बीमार लोगों का हालचाल लिया। सीएचसी के कार्यवाहक प्रभारी डॉ. अमित कुमार ने बताया कि फूड प्वायजनिंग से बीमार हुए लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं एसडीएम ने बताया कि खाद्य सामग्री का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed