फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   shubham needs your's blessings now

शुभम को अब आपकी दुआओं की दरकार

Thu, 11 Mar 2021 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
shubham needs your's blessings now
शुभम ग्रोवर को अब आप सब की दुआओं की दरकार
विज्ञापन

मेरठ। आर्थिक तंगी के कारण किडनी प्रत्यारोपण कराने में असमर्थ शुभम ग्रोवर को आपका सहयोग मिलते ही प्रत्यारोपण की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। अब शुभम को आपकी दुआओं की दरकार है, ताकि शुभम का किडनी प्रत्यारोपण सफल रहे और मां-बेटे दोनों स्वस्थ रहें। किडनी प्रत्यारोपण के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की अपील पर शुभम के इलाज के लिए पर्याप्त राशि मिल गई है।
31 वर्षीय शुभम का न्यूटिमा अस्पताल में इलाज शुरू हो चुका है। शुभम को उसकी मां की किडनी प्रत्यारोपित होनी है। चिकित्सकों ने मां और बेटे की तमाम शारीरिक जांचें प्रारंभ कर दी हैँ। दोनों की रक्त सहित अन्य जांचों की रिपोर्ट मेल खा रही है। बुधवार को अंतिम और अहम किडनी क्रॉस मैच के लिए दोनों का परीक्षण हुआ। अस्पताल में चिकित्सकों ने मां-बेटे के खाली पेट नमूने लिए। नमूने जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैँ। इस पर 45 हजार रुपये खर्च होंगे। चार-पांच दिन में रिपोर्ट आने के बाद शुभम की मां बेटे को किडनी दे सकेगी।
विज्ञापन

-----
पुलिस-प्रशासन से अनुमति के बाद ही ऑपरेशन
दिल्ली से किडनी क्रॉस मैच की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल के चिकित्सक मां की किडनी बेटे को प्रत्यारोपित करने के लिए स्टांप पेपर पर कागजात तैयार किए जाएंगे। इन कागजातों पर सीएमओ, एसएसपी, तहसीलदार व जिलाधिकारी की अनुमति ली जाएगी। कागजातों की जांच के बाद ही प्रत्यारोपण की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed