फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shubham killed by beating him with a stick in a stone pelting dispute at home

Meerut News: घर पर पथराव की रंजिश में डंडे से पीटकर की शुभम की हत्या

Thu, 01 Jun 2023 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Shubham killed by beating him with a stick in a stone pelting dispute at home
सरधना। सरूरपुुुर थाना पुलिस ने शुभम हत्याकांड का 24 घंटे बाद ही बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने कस्बे के ही चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर आला कत्ल भी बरामद करने का दावा किया है। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बा करनावल निवासी शुभम उर्फ छोटू पुत्र सत्यवीर सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था। सोमवार की दोपहर घर से कुछ कागज लेकर फोटोस्टेट कराने की कहकर घर से गया था। उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया था। मंगलवार सुबह खेड़ीकलां संपर्क मार्ग पर रामपाल के नलकूप की चारपाई पर शुभम उर्फ छोटू का शव पड़ा मिला था। मृतक के पिता सत्यवीर ने कस्बे के ही चार आरोपियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि शुभम उर्फ छोटू सोमवार को शराब पीने के बाद साइकिल पर कस्बे के ही अपराधी आकाश उर्फ कैल्शियम के घर के बाहर से गाली गलौज करता जा रहा था। शुभम ने आकाश के घर के दरवाजे में पथराव भी किया था। इसी रंजिश में आकाश उर्फ कैल्शियम व उसके तीन अन्य दोस्तों अंकित, विशु निवासी करनावल व नीजल निवासी नांगल भगवानपुर बागपत ने मिलकर पहले शराब पी। उक्त लोगों ने शुभम की कस्बे में ही डंडे से पिटाई की। उसकी मौत होने पर जंगल में ले जाकर चारपाई पर शव फेंक दिया था। फरार चारों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार की सुबह जंगल से गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि आकाश उर्फ कैल्शियम शातिर अपराधी है और उस पर हत्या, जानलेवा हमले सहित आठ मामले दर्ज हैं। हत्या में प्रयुक्त डंडा आदि भी बरामद कर चारों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed